March 4, 2026 8:48 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

सुजानपुर में खुला भाजपा का मंडल कार्यालय, अनुराग ठाकुर ने किया शुभारंभ

राजेंद्र राणा भी विशेष रूप से रहे उपस्थित

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
आने वाले लोकसभा एवं सुजानपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए सुजानपुर भाजपा का मण्डल कार्यालय खुल गया है पंजाब नेशनल बैंक सुजानपुर शाखा के द्वितीय धरातल पर पार्टी कार्यालय बनाया गया है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यालय का केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर ने विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस मौके पर सुजानपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक राजेंद्र राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच रिबन काट एवं दीपक प्रज्ज्वलित करके पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा मंडल सुजानपुर एवं भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव को लेकर तमाम कार्रवाई इसी कार्यालय से होगी। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा, लोकसभा चुनाव सह प्रभारी सुमित शर्मा, मंडल महामंत्री जगन कटोच, अनिल कौशल, मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर, शहरी इकाई अध्यक्ष सुमन महाजन सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यहां पहुंचे केंद्रीय मंत्री का तमाम लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This