आवाज हिमाचल। हमीरपुर
भारतीय जनता पार्टी हमीरपुर मंडल की बैठक का आयोजन आज हमीरपुर जिला के टिक्कर में हुआ। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत ने की, जिसमें विशेष रूप से प्रदेश प्रवक्ता व हमीरपुर मंडल के चुनाव प्रभारी महेंद्र धर्मानी उपस्थित रहे। इस अवसर पर धर्मानी ने पदाधिकारियों से कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए संगठन की ओर से बूथ स्तर पर संपर्क अभियान के अंतर्गत यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ग्राम केंद्र प्रमुख और उसके ऊपर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। महेंद्र शर्मा ने कहा कि आने वाला समय पार्टी का जो विचार है और जो पार्टी की नीतियां हैं उन सब को लेकर बूथ स्तर पर संपर्क करने की योजना बैठक में निर्धारित की गई। साथ ही आने वाले समय में लोकसभा चुनावों के लिए और अगर हमीरपुर में विधानसभा चुनाव होता है तो उसकी तैयारी के लिए भी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि सब मिलकर केंद्र में मोदी सरकार बनाने के लिए अबकी बार 400 पर और अनुराग ठाकुर पांचवीं बार और 5 लाख पार के नारे को संकल्प के रूप में आगे बढ़ाएं। बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत, प्रदेश से मीडिया प्रभारी अंकुश शर्मा, प्यारेलाल शर्मा, सुशील सिंह मनकोटिया, अजय शर्मा, मंडल के महामंत्री सुरेश सोनी, राजेश ठाकुर, बिना शर्मा, अभिषेक दत्त, दीक्षित गौतम, सौरव शर्मा, विकास शर्मा और सभी ग्राम केंद्रों के प्रमुख व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।





