कांग्रेस के 6 बागी विधायकों ने बेचा अपना जमीर, जनता सबक सिखाने को बैठी है तैयार
आवाज हिमाचल। नादौन
नादौन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सौजन्य से सोमवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ज़ब मैं चुनाव जीतकर विधानसभा गया तो कांग्रेस पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी डाल दी। विपरीत आर्थिक परिस्थितियों के बीच प्रदेश को चलाना एक बड़ी चुनौती सरकार के समक्ष खड़ी हो गई लेकिन हमने इन्कम के नए संसाधन पैदा करने की ओर कदम बढ़ाना शुरू किए। अभी सरकार को चले थोड़ा ही समय हुआ कि प्राकृतिक आपदा के कहर ने एक और बड़ी चुनौती खड़ी कर दी लेकिन हमने जनता के प्यार और आशीर्वाद से हार नहीं मानी और 4500 करोड़ का राहत पैकेज जारी किया। हिमाचल की जनता के बेहतरीन इलाज के लिए 600 करोड़ की लागत से हमीरपुर में कैंसर अस्पताल खोलने का काम शुरू किया। हमने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद कर प्रदेश के लिए 2200 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व बढ़ाया जिसे गरीब जनता के हितों पर खर्च करने का फैसला लिया। एक साल में 22 हजार रोजगार के साधन पैदा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि 70 साल से अधिक आयु के सभी बुजुर्गो का फ्री इलाज की सुविधा दी जा रही है। प्रदेश के अनाथ व विधवाओं के बच्चों के पढ़ाई का सारा खर्च सरकार उठा रही है, किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसलों व दूध के मूल्य निर्धारित किए गए है जिसे सरकार खरीदेगी, लेकिन जनहित के ये कार्य भाजपा को रास नहीं आए और हमारे विधायकों को खरीद-फरोख्त कर सरकार को गिराने की कोशिश की गई। कांग्रेस के 6 विधायकों ने पार्टी के साथ गद्दारी कर करोड़ों में अपना जमीर बेचा और जनता के साथ विश्वासघात किया। ऐसे बिकाऊ नेताओं को सवक सिखाने का समय आ गया है। हिमाचल देव भूमि और वीर भूमि है इस में सभ्य लोग रहते हैं अनैतिकता के लिए यहां कोई जगह नहीं है। आगामी चुनावों में जनता वोट के डंडे से इन बिकाऊ नेताओं को सबक सिखाएगी क्योंकि यहां लड़ाई चुनावों की नहीं है यहां लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है और हिमाचल की जनता हमेशा सच्चाई का साथ ही देगी। कांग्रेस हिमाचल में लोकतंत्र को बचाने को लेकर जनता की अदालत में जाएगी क्योंकि जनता से बड़ी कोई अदालत नहीं होती है। भाजपा ने धन बल से हमारी एक सीट छीनी है लेकिन जनता अब लोकतंत्र की हत्या करने वालों से सब कुछ छीनेगी।





