2005 से 2015 तक रहे नगर परिषद सुजानपुर के प्रधान, उसके बाद लगातार रहे वार्ड सदस्य
वर्तमान में हैं सुजानपुर कांग्रेस की शहरी इकाई के अध्यक्ष व जिला कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए दोनों पार्टियां जोरो शोरो से तैयारियों में जुट गई हैं। कार्यकर्ताओं में भी टिकट की दावेदारी को लेकर काफी होड लगी हुई है। इसी बीच सुजानपुर विधानसभा से भी कांग्रेस सीट पर मनोज ठाकुर ने टिकट की दावेदारी पेश की है। मनोज ठाकुर सुजानपुर के रहने वाले हैं। वे 1985 में कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए थे। तब से लेकर वह कांग्रेस पार्टी में एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस पार्टी को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब से उन्होंने होश संभाला है वह तभी से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। मनोज ठाकुर 2005 से 2015 तक नगर परिषद सुजानपुर के प्रधान रहे हैं। उसके बाद लगातार वार्ड सदस्य हैं। वर्तमान में वह सुजानपुर कांग्रेस की शहरी इकाई के अध्यक्ष भी हैं इसके साथ ही वह जिला कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी के रूप में भी कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पार्टी मौका देती है तो सीट कांग्रेस कि झोली में डालेंगे, यह निश्चित है।





