धर्माणी बड़सर के हैं प्रभारी
आवाज हिमाचल। बड़सर
लोक सभा चुनाव व बड़सर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर 27 मार्च बुधवार को बड़सर प्रभारी व हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा (व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण)मंत्री राजेश धर्माणी एक अहम बैठक करेंगे। जानकारी देते हुए कांग्रेस सचिव किशन चौधरी
ने बताया कि यह बैठक पहले 26 मार्च को होनी थी लेकिन अब इसका समय 27 मार्च को गीता पैलेस मैहरे में 10 बजे रखी गई है । उहोंने बड़सर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि तमाम कार्यकर्ता मैहरे पहुँच के पार्टी नेताओं के साथ आगामी चुनावों का खाका व तैयारियों की समीक्षा करवाने में मदद करवाएं।






