May 24, 2026 1:43 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

जननायक व आम लोगों के सेवक हैं इंद्रदत्त लखनपाल : राकेश फौजी

रातों रात पैदा नहीं होते इंद्र, 42 साल की ईमानदार तपस्या व दशकों की जनसेवा का लगता है तप

टेस्टेड व ट्रस्टड नेता इंद्र का बजूद पार्टी से नहीं बल्कि उनकी जनसेवा कार्यशैली से

जिसने जनता के दर्द को समझा अपना, आज बड़सर की जनता उसी के साथ है खड़ी

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
लोकसभा चुनावों के साथ हिमाचल मे विधानसभा उप चुनावों की सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। कांग्रेस सरकार से बागी हुए 6 विधायकों के हलकों मे उपचुनाव में नेता बनने की फिराक मे खूब धमाल चौकड़ी मच रही है। अगर बात हमीरपुर जिला की विधानसभा बड़सर की करें तो जो चंद कांग्रेसियों की जुंडली कल तक इंद्र दत्त लखनपाल को ही अपना सब कुछ मानते हुए कसीदे पढ़ती थी। आज उन चंद लोगों की मंडली ने खुद को टिकटार्थी घोषित करते ताल ठोक दी है, लेकिन यह दीगर है कि इस टिकटार्थी मंडली मे खुद के नाम के सिवा एक दूजे पर कोई सहमत नहीं है फिर भी इन लोगों ने अपना अपना डमरू बजाना शुरू कर दिया है। इनमें से कुछ तो ऐसे भी है जिनकी बेशक घर गांव में कोई पूछ पहचान तक नहीं है लेकिन बड़सर का ताज सिर पर सजाने व बड़सर के तख्त को छीनने की हसरत रख रहें है। हालांकि ये लोग आजदिन तक इंद्र के विरोध में मुंह तक नहीं खोल पाए है लेकिन पर्दे के पीछे संगठन के नाम पर राजनितिक रोटियां सेकने वाले चंद लोगों ने जनता को बर्गलाने का प्रयास जरूर किया है लेकिन बड़सर की जनता जनसेवक को ही अपना मसीहा मानती है। यही कारण है कि इंद्रदत्त लखनपाल के खिलाफ जनता मौन है, और चुप रहकर यह संदेश दिया जा रहा है कि बड़सर की जनता के लिए इंद्र और इंद्र के लिए जनता ही सब कुछ है। यहीं कारण भी रहा है कि बड़सर मे इंद्र के आलावा जनता ने दूसरी लाइन के किसी नेता को पिछले 12 सालों कोई तरजीह ही नहीं दी है। उधर, इन चुनावी सरगर्मियों व चर्चाओं के बीच ढटवाल के बिझड़ी के कर्मठ कांग्रेस नेता राकेश फ़ौजी ने बड़सर की इस कांग्रेस मंडली को आयना दिखाते ब्यान जारी करते हुए कहा है कि इंद्रदत्त लखनपाल बड़सर के जननायक ही नहीं आम आदमी के सेवक के तौर पर टेस्टेड व ट्रस्टड नेता है, उनका बजूद किसी पार्टी विशेष से नहीं अपितु उनकी जन सेवा भाव की कार्यशैली से है। इसी सेवा भाव के चलते बड़सर की जनता इंद्रदत्त लखनपाल के साथ खड़ी है और हमेशा खड़ी रहेगी। राकेश फ़ौजी ने कहा कि टिकट मांगना सब का अधिकार है लेकिन राजनितिक पार्टियां व जनता कार्य क्षमता को सियासी पैमाना मानती है। इंद्र ने बड़सर मे बीजेपी और कांग्रेस का मतभेद मिटाकर आम आदमी की जरूरतों को महत्व देते हुए क्षेत्र में जो विकास की वायर बिछाई है इंद्र की इसी सोच व जनसेवा को आज भी बड़सर की जनता सर्वोपरि मानती है। फ़ौजी बोले इंद्रदत्त लखनपाल रातों रात ही पैदा नहीं होते, इंद्र बनने के लिए 42 सालों का सियासी जीवन व दशकों की ईमानदार मेहनत और वर्षो का सेवा तप लगता है। जो जनसेवक कोरोना जैसे मुश्किल वक्त में अपने व अपने परिवार के जीवन की परवाह किए बगैर जनता के साथ खड़ा हुआ, आज वही बड़सर की जनता अपने मसीहा के साथ खड़ी है और हमेशा खड़ी रहेगी।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This