February 20, 2026 2:42 PM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

सुजानपुर में राणा समर्थकों का दावा, भारत की न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा, सच्चाई की होगी जीत,

विश्राम गृह सुजानपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बोले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति प्रकाश

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

भारत के न्याय प्रणाली पर हमें पूरा भरोसा है सच्चाई की जीत होगी और कांग्रेस के 6 विधायकों की सदस्यता बहाल होगी यह बात जिला कांग्रेस महासचिव जोगिंदर सिंह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति प्रकाश जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर ने सुजानपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहि उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 6 विधायकों का निलंबन विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जल्दबाजी में लिया गया फैसला है उस फैसले को माननीय सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है और हमें पूरा भरोसा है की सच्चाई की जीत होगी और छह विधायकों के सदस्यता बहाल होगी राणा समर्थकों ने सुजानपुर कांग्रेस के एक कार्यकर्ता राजेन्द्र वर्मा के दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी का वह कार्यकर्ता जिला कांग्रेस की बैठक में जाकर बयान बाजी कर रहा है और अपने आप को कांग्रेस का सच्चा सिपाही बता रहा है जबकि सच्चाई यह है कि जब जब राजेंद्र राणा को कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया तो उस शक़्स ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी की बी टीम बनाकर उन्हें हराने का प्रयास किया लेकिन उस समय भी सच्चाई की जीत हुई और आगे भी सच्चाई की जीत होगी उन्होंने कहा कि जो आज कांग्रेस का हितेषी बन रहा है वर्ष 2005 में अपने कांग्रेस पार्टी के साथ बगावत करके भाजपा के पक्ष में चुनाव मैदान को छोड़कर भाग गया था उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में जिस तरह के हालात बने हैं उसके लिए प्रदेश का मुखिया दोषी है हास्यास्पद बात है कि हमीरपुर जिला का मुख्यमंत्री और उस जिला के पांच में से तीन विधायक उनसे कनी काटे हुए है उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा के वीरभद्र परिवार के साथ पारिवारिक संबंध रहे हैं यही कारण है कि जब प्रदेश की बागडोर वीरभद्र के हाथ में थी और उस समय आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा थे तो सुजानपुर का चहमुखी विकास हुआ लेकिन आज स्थिति यह है कि वीरभद्र परिवार के साथ राजेंद्र राणा की नजदीकियां प्रदेश के मुखिया को चुभती हैं उनसे सहन नहीं होती और इसलिए वह राजेंद्र राणा और सुजानपुर की जनता को प्रताड़ित कर रहे हैं लेकिन राजेंद्र राणा ने हक की लड़ाई लड़ी है लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे उन्होंने युवाओं को रोजगार मिले प्रदेश में एक समान विकास कार्य हो सुजानपुर में विकास की गाथा लिखी जाए मुख्यमंत्री द्वारा जो घोषणाएं यहां की जनता के लिए की गई है उन्हें पूरा किया जाए इसके लिए वह लगातार संघर्ष करते रहे हैं लेकिन जिस तरह से मुख्यमंत्री का रवैया सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र और राजेंद्र राणा के लिए है वह सही बात नहीं है उन्होंने एक स्वर में कहा कि हम राजेंद्र राणा के साथ थे है और आगे भी रहेंगे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This