February 20, 2026 2:37 PM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

कांगड़ा के लोअर लम्बा गांव में महादंगल आयोजित

मंत्री यादविंदर गोमा बतौर मुख्यातिथि हुए उपस्थित, पहलवानों को किया सम्मानित

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
महाशिवरात्रि महोत्सव मेले के समापन पर कांगड़ा जिले के लोअर लम्बा गांव खेल मैदान पर महा दंगल का आयोजन किया गया। हर साल की भांति आयोजित इस महादंगल मे हिमाचल सरकार के आयुष युवा सेवाएं एवं खेल व क़ानून मंत्री यादविंदर गोमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दंगल मे पंजाब, हरियाणा, जम्मू, चंडीगढ़, दिल्ली व हिमाचल के नामी पहलवानों ने भाग लिया। दंगल के दौरान विभिन्न राज्यों से पहुंचे नामी पहलवानों ने अपने अपने देव पेच दिखाकर जनता का खूब मनोरजन किया। दंगल कमेटी ने नामी पहलवानों की इस दौरान दो दो लाख रूपये की कुश्तियां करवाई गईं। इन कुश्तियों मे विजेता पहलवानों को मुख्यातिथि द्वारा इनाम की राशि से सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति व सभ्यता को दर्शाते हैं, यह केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं है बल्कि इनके आयोजन हमारी एकता व भाई चारे का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि खेल एक मात्र ऐसा साधन है जिनके माध्यम से युवा वर्ग को नशे से दूर रखा जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को किसी न किसी प्रकार की खेलों से जुडऩे का आग्रह किया है ताकि युवा वर्ग अपनी योग्यता व हुनर के वल पर अपने भविष्य को सुनहरा बना सके। उन्होंने इस महादंगल के सफल आयोजन पर आयोजकों को बधाई भी दी।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This