आवाज हिमाचल।
सुधीर शर्मा ने किसी व्यक्ति विशेष का नाम न लेते हुए सरकार के एक मंत्री पर शब्दवाण छोड़ते हुए कहा है कि जो कल हमारे साथ थे, अब वह एजेंसियों पर तंज कस रहे है और मुख्यमंत्री के कसीदे पढऩे से नहीं थक रहे हैं। उन्होंने कहा है कि गत 28 फरवरी को उक्त मंत्री ने ही सरकार पर विधायकों की अनदेखी का आरोप मीडिया के सामने लगाया था और अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा तक कर दी थी। वहीं मंत्री सरकार व मुख्यमंत्री के कसीदे पढ़ते हुए कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री और सरकार की अग्निपरीक्षा की घड़ी है लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि इसे पार करेंगे, राज्यसभा चुनाव मे इंटेलिजेंटस फेलियर हुई है। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट मे उक्त के खिलाफ जो रिपोर्ट कांग्रेस को दी है उसमे भी इसी बात का हबाला दिया गया है कि उक्त मंत्री पार्टी मे विश्वास योग्य नहीं रहा है ऐसे मे कांग्रेस की कारवाई से घबराकर अब उक्त द्वारा सरकार के पल्लू मे छुपने का प्रयास किया जा रहा है।





