February 22, 2026 10:13 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

योद्धा सामने से करते हैं वार, पीठ पीछे करने वाले होते हैं कायर : राजेन्द्र राणा

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

हिमाचल की सियासत मे वगाबत के तूफान के बाद अब सरकार व असंतुष्ट विधायकों के बीच ब्यानवाजी की जंग जोर पकडऩे लगी है। आर-पार की इस लड़ाई मे जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू किसी मंच से असंतुष्ट विधायकों के खिलाफ ब्यानवाजी से पीछे नहीं रहे है वहीं उनके द्वारा किए जा रहे शब्दों के प्रहार पर असंतुष्ट विधायक भी अब उतनी ही मजबूती से जवाब दे रहे हैं। सोमवार को भी सुधीर शर्मा व राजेन्द्र राणा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सरकार पर कड़े प्रहार किए हैं। राजेन्द्र राणा ने कहा है कि खुद को योद्धा कहने वाले अब कायर की तरह पीछे से वार करने करने के प्रयास में जुटे हैं।
उन्होंने ललकारते हुए कहा है कि असली योद्धा छाती पर वार करते हैं, इतिहास गवाह है कि कायरों की तरह पीछे से वार करने वाले योद्धा नहीं कायर होते हैं। कायर व बूझदिल झूठ और फरेब का सहारा लेते हैं लेकिन जंग में उनके पांव उखड़ते देर नहीं लगती।
राणा ने कहा है कि डरा धमकाकर और झूठे मुकदमें दर्ज करवा कर कोई भी शहंशाह अपनी कुर्सी महफूज नहीं रख सकता। जो मुकदमे दर्ज करवा रहे हैं और जो मुकदमें दर्ज कर रहे हैं, वक्त उनसे भी हिसाब लेगा। राणा बोले विधायकों का कारोबार रोकना और मित्रों को लूट की खुली छूट देना क्या सुक्खू सरकार में व्यवस्था परिवर्तन है…?

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This