- हमीरपुर के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व की धूम
- झंडा रस्म के साथ शुरू हुआ शिवरात्रि पर्व, जगराते का भी हुआ आयोजन
- पांडव काल से जुड़ा है इतिहास, सरकार उठाये सार्थक कदम तो पर्यटन की दृष्टि से हो सकता है विकसित
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
हमीरपुर के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व की शुक्रवार को धूम रही। पांडव काल से जुड़े हमीरपुर जिला स्थित ऐतिहासिक गसोता महादेव मंदिर मे शिवरात्रि पर्व की खूब धूम रही। गसोता महादेव में संत समाज की उपस्थिति मे झंडा रस्म के साथ शिवरात्रि पर्व का शुभारंभ हुआ। हालांकि महादेव के भक्त सुबह अढ़ाई बजे से ही गसोता में पंहुचकर लम्बी लम्बी लाइनों मे लगना शुरू हो गए थे, इस पवित्र पर्व के अवसर पर हिमाचल ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी श्रद्धालुओं ने पंहुचकर महादेव का आशीर्वाद लिया है। गसोता मे शिवरात्रि पर्व पर बनाए गए 6 क्विंटल घोटे को भी श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप ग्रहण किया। गसोता में सारा दिन श्रद्धालुओं का अवगमन चलता है। मंदिर प्रशासन द्वारा इस पवित्र पर्व पर गसोता पहुंचने बाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सारे पुख्ता प्रबंध किए गए थे। दीगर है कि ऐतिहासिक शिव मंदिर गसोता महादेव मे हर वर्ष की भांति शिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। इस पवित्र पर्व की तैयारियों को लेकर स्थानीय लोगों के सहयोग से मंदिर प्रशासन करीब एक माह पहले से ही जुटा हुआ था। मंदिर को इस पवित्र पर्व के लिए दुल्हन की तरह फूलों से सजाया गया था, जिसके चलते मंदिर की सुंदरता देखते ही बन रही थी।

गसोता महादेव मंदिर का इतिहास पांडव काल से जुडा हुआ है, पुरातन काल से चले आ रहे इस मंदिर से लोगों की आस्थाएं जुडी हुई हैं। हर साल यहां हिमाचल सहित देश के कोने कोने से श्रद्धालु दर्शनों के लिए पंहुचते हैं। सरकार यदि सार्थक कदम उठाये तो इस प्राचीन मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सकता है। हिमाचल के अन्य धार्मिक स्थलों की तर्ज पर यहां भी पर्यटन की आपार संभावनाये विकसित हो सकती है जिससे एक तो सरकार को आर्थिक लाभ होगा वहीं दूसरी तरफ इस मंदिर के उत्थान से क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साधन मिल सकते है।
बॉक्स
गसोता महादेव मंदिर मे शिवरात्रि पर्व की खूब धूम रही है। सुबह तड़के से ही श्रद्धालु महादेव के दर्शनों के लिए उमडऩा शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधाओं में कोई कमी न रहे इसके लिए भी व्यवस्थाएं की गई हैं। सारा दिन श्रद्धालु महादेव का आशीर्वाद ग्रहण करने के बाद उनके प्रसाद का आनन्द लेते रहे। भगवान शिव का आशीर्वाद हमेशा श्रद्धालुओं पर बना रहे।

महंत राघवनंद गिरी जी महाराज
गसोता महादेव मंदिर
बॉक्स
महाशिवरात्रि की सभी हिमाचल व हमीरपुर की जनता को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनायें। भोलेनाथ अपनी आसीम कृपा हमेशा हम सब पर बनाए रखे यहीं कामना। जय गसोता महादेव।
आशीष शर्मा,
विधायक हमीरपुर सदर।






