जायका कार्यालय हमीरपुर के टैकनिकल इंटर्न ट्रेनिंग प्रोग्राम को सरकार की मिली अप्रूवल,
3 से 5 साल तक जापान मे युवा लें सकेंगे खेती से संबधित प्रशिक्षण, मुआविज़ा भी देगी जायका!
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
जापान इंटरनेशनल कॉपरेशन एजेंसी (जायका ) अब किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के साथ साथ उनके बच्चों के लिए रोजगार के साधन भी उपलब्ध करवाएगी! हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्तिथ जायका कार्यालय ने भारत सरकार के आदेशों के बाद युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए टैकनिकल इंटर्न ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार किया है जिसके माध्यम से विभिन्न फिल्ड मे युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा! इसके लिए प्रदेश व भारत सरकार युवाओं को खेती से संबधी तकनीकी को सीखने के लिए जापान जाने का मौका उपलब्ध करवाएगी! विभाग के इस प्रोग्राम को सरकार की अप्रूवल मिल चुकी है और अब हिमाचल के किसानों की कृषि को व्यवसायिक बनाने के साथ साथ उनके बच्चों को तकनीकी के लिए 3 से 5 साल के लिए जापान भेजेगी! जापान मे इन युवाओं को तकनीकी के साथ ही रोजगार के साधन उपलब्ध करवाये जाएंगे जिनमे बेहतरीन मेहनताने के प्रावधान भी युवाओं को दिए जाएंगे! जायका विभाग हमीरपुर कार्यालय इस प्रयोजन को कार्यान्वित करने के लिए किसानों व युवाओं को प्रोत्साहित करने मे जुट गया है! जायका कार्यालय अधिकारीयों की माने तो हिमाचल के किसानों की खेती को व्यवसायिक बनाने के लिए प्रदेश के 300 गाँवों को जायका से जोडा जा रहा है! ताकि प्रदेश के किसानों की आर्थिकी को मजबूत किया जा सके इसके लिए भारत सरकार ने जायका कम्पनी के साथ करोड़ों रूपये का निवेश भी किया है! प्रदेश के किसान अपनी पैदावार को कैसे बढ़ाये, फसलों को बाजार मे कैसे और किस क़ीमत पर बेचने के साथ ही अधिक से अधिक पैदाबार को कैसे बढ़ावा दे सके इसके लिए उनके बच्चों को जापान जाने का मौका दिया जा रहा है! जहां युवा तकनीकी तो सीखेंगे ही, साथ ही उन्हें अच्छे लेवल का मेहनताना दिया जाएगा! 5 साल तकनीकी के बाद ज़ब युवा वर्ग भारत वापिस आएगा तो देश के किसानों को आधुनिक खेती की तकनीक के बारे बता सकेगा और देश के किसानों की उन्नति मे अपनी सहभागिता निभाएगा!





