February 5, 2026 8:45 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

बड़सर के कठियाणा स्कूल के प्रधानाचार्य सस्पेंड

छात्रों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शिक्षा सचिव ने जारी किए फरमान, शिमला तलब

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

प्रदेश के सबसे शिक्षित जिला हमीरपुर की बड़सर विधानसभा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कठियाणा के प्रधानाचार्य को छात्रों से बदसलुकी के आरोपों के चलते शिक्षा सचिव ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। प्रदेश शिक्षा सचिव ने छात्रों की निरंतर मिल रही शिकायतों के बाद प्रधानाचार्य चमन लाल को संस्पेंशन ऑडर थमाये है जिनमे स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि संस्पेंशन तक उक्त प्रधानाचार्य अब शिमला में ही तलब रहेंगे, साथ ही जब तक शिक्षा सचिव की ओर से आदेश पारित नहीं होते, प्रधानाचार्य को यहां से रिलीव नहीं किया जाएगा।

बॉक्स
हाल ही में दसवीं की छात्रा से अभद्र व्यवहार करने पर गर्माया मामला

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कठियाणा के प्रधानाचार्य चमन लाल पर पिछले लम्बे समय से छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा परीक्षा में उन्हें फेल करने के साथ साथ कर्मचारियों के साथ बदसलुकी करने के आरोप लग रहे थे और उनकी प्रताडऩा से परेशान छात्र व कर्मचारी इसकी शिकायत लगातार शिक्षा विभाग को कर रहे थे। ताजा मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा दसवीं कक्षा की छात्रों के साथ अभद्र भाषा का उपयोग किया साथ ही उसे परीक्षा मे फेल करने की धमकी भी दी जिस कारण उक्त छात्रा डरी व सहमी हुई थी ज़ब इस मामले को लेकर अविभावकों ने प्रधानाचार्य से मिलने के स्कूल पंहुचे तो वह उपस्थित नहीं थे। गुसाये अविभावकों ने इस दौरान प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी व धरना प्रदर्शन किया। जिसकी सूचना उप निदेशक हमीरपुर को पंहुची, उप निदेशक ने मौके पर पंहुचकर अविभावकों को शांत करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

बाक्स
पहले भी छात्रों को प्रताडि़त करने के मामले में माफीनामा मांग चुके हैं प्रधानाचार्य

यह पहला मौका नहीं था ज़ब कठियाणा स्कूल के प्रधानाचार्य चमन लाल के खिलाफ इस तरह के आरोप छात्रों ने लगाए है। इससे पूर्व भी उक्त प्रधानाचार्य एक छात्रा के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर चूका था जिसके चलते छात्रा मानसिक उत्पीडऩ का शिकार होकर अस्पताल पंहुच गई थी। प्रधानाचार्य के इस गैर जिम्मेदराना रवैए के कारण मामला पुलिस थाने तक भी पंहुचा था जहां उक्त प्रधानाचार्य को माफ़ीनामा तक मांगना पड़ा था लेकिन इसके बाद भी प्रधानाचार्य का रवैया नहीं बदला और छात्रों के उत्पीडऩ का सिलसिला जारी रहा जिसकी शिकायत प्रदेश शिक्षा विभाग तक पंहुची, शिक्षा सचिव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाचार्य चमन लाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया है साथ ही सस्पेंशन तक शिमला तलब किया है।

बॉक्स

छात्रों व अविभावकों की शिकायत के बाद शिक्षा सचिव ने प्रधानाचार्य चमन लाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। अब वह शिमला में तलब रहेंगे।

अनिल कौशल,
शिक्षा उप निदेशक, हमीरपुर।

बॉक्स

हमीरपुर के कठियाणा स्कूल के प्रधानाचार्य चमन लाल के खिलाफ लगातार छात्रों की शिकायतें शिक्षा विभाग को मिल रही थी, शिक्षा विभाग ने सभी पहलुओं की जांच के बाद प्रधानाचार्य को सस्पेंड कर दिया है। आगामी आदेशों तक उक्त प्रधानाचार्य शिमला उच्च शिक्षा निदेशालय मे तलब रहेंगे।

राकेश कंवर,
शिक्षा सचिव, हिमाचल सरकार।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This