February 5, 2026 8:45 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

हमीरपुर नगर परिषद में रखे जायेंगे स्ट्रीट लाइट रिपेयर कर्मचारी

  • मासिक बैठक मे सर्वसहमति से प्रस्ताव पास, प्राइवेट पार्किंग से सालाना रजिस्ट्रेशन फीस होगी 5 हजार

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
नगर परिषद हमीरपुर की मासिक बैठक का आयोजन नप अध्यक्ष मनोज मिन्हास की अध्यक्षता में किया गया जिसमें मुख्य मुद्दों पर चर्चा की गई। नादौन चौक, बस स्टैंड, ट्रक यूनियन बाई पास चौक, आयुर्वैदिक अस्पताल चौक को छोटी हाई मास्ट लाइट लगवाने बारे, रजिस्टर रेहड़ी बालों से 400 रुपए लिए जाते थे पर जो रजिस्टर रेहड़ी नहीं है उनसे 50 रुपए प्रति दिन लिए जाते थे उनसे भी 400 रुपए लेने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके साथ सीएलसी कंपनी के माध्यम से एक जेई और स्ट्रीट लाइट रिपेयर करने वाले कर्मचारी रखे जायेंगे। इसके साथ टाऊन हॉल में बन रही बर्षा शालिका के साथ एक नया शौचालय भी बनाया जाएगा। शहर में जितनी भी प्राइवेट पार्किंग है उन सबकी रजिस्ट्रेशन फीस और सालाना 5000 रुपए फीस रखी गई जिसके लिए सभी पार्षदों ने सहमती जताई। नगर परिषद क्षेत्र में किसी भी तरह के विज्ञापन के होर्डिंग लगाने के लिए सभी भवन मालिकों को एनओसी लेनी पड़ेगी। 11 वार्डों में जहां भी जगह मिलेगी वहां पर छोटे छोटे पार्क बना कर दो झूले और वरिष्ठ नागरिकों के बैठने के लिए बैंच लगाए जायेंगे। शहर वासियों की मांग थी कि बॉय स्कूल के सामने लाईट और शनि देव जी की मूर्ति लगाई जाए जिसका प्रस्ताव भी पारित कर दिया गया है। वार्ड नंबर 6 में उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास वहां पर पार्क बनाने हेतु व वह जगह नगर परिषद के नाम करवाने के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए सभी ने सहमती जताई। आगामी वर्ष के लिए गार्वेज कलेक्शन के लिए 14 गाडियां ई-टैंडर के माध्यम से लगाने बारे चर्चा की गई। नगर परिषद में परिवार रजिस्टर बनाने बाली संस्था को बुलाने बारे चर्चा की गई। इसके साथ ही वार्डों में और शहर में हो रहे सभी विकास कार्यों के बारे में चर्चा हुई। सभा में समस्त पार्षद, मनोनीत पार्षद, कार्यकारी अधिकारी, एसडीओ व समस्त विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This