किसानो के हित पर फोकस के वजाए,सरकार की अधिकारीयों पर न जमाये धौस
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
सब्जी मार्किट व नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्षों मे इन दिनो खूब ठनी हुई है! सब्जी मार्किट के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय शर्मा को नगर मे हो रहे विकास कार्य रास नहीं आ रहे है तो अध्यक्ष मनोज मिन्हान्स ने उन्हें अपनी हद मे रहने की सलाह दे डाली! नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने नसियत देते हुए कहा है कि अपनी हद और विभाग तक ही सिमित रहे सब्जी मार्किट के अध्यक्ष अजय शर्मा, नगर परिषद हमीरपुर के विकास कार्यों मे सरकार की धौस दिखाकर अड़ंगा डालने की कोशिश न करें! और न अधिकारीयों व कर्मचारियों को सरकार की धौस दिखाकर बदली करवाने की धमकियों से न डरायें! उन्होंने कहा न तो नगर परिषद अजय शर्मा के विभाग मे दखल देती है और न ही वह उनके काम मे दखल दे तो अच्छा रहेगा! उन्होंने नसियत देते हुए कहा कि अजय शर्मा को सरकार ने सब्जी मार्किट का जिम्मा दिया है तो वह अपनी एनर्जी किसानों के हित, उनकी आर्थिकी को मजबूत करने मे लगाए, नगर परिषद मे कहां डंगा लगेगा, कहां रास्ता बनेगा यह नगर परिषद का काम है और उसे बड़े ईमानदारी से निभाया जा रहा है!उन्होंने कहा कि किसानो को जंगली जानवरों, आवारा पशुओं से नुक्सान हो रहा है अच्छा होगा यदि अजय शर्मा किसानों की फसलों को बचाने के लिए बाडबंदी जैसी योजनाओं पर काम कर उन्हें राहत पंहुचाए न की नगर परिषद के कार्यों को रुकवा कर नगर विकास को बाधित करे और लोगों को बिना वजह परेशान करे! मनोज मिन्हास ने कहा कि सरकार मे चापलूसी व चमचागिरी करके सब्जी मार्किट अध्यक्ष की पोस्ट तो मिल गई लेकिन अजय शर्मा को अपने काम के दायित्व के बारे पता नहीं है यहीं कारण है कि वह अपनी एनर्जी को बिना मतलब अब नगर परिषद के कार्यों को रुकवाने पर लगा रहे है! उन्होंने कहा कि हमें न तो अजय शर्मा के पद से कोई गिला सिकवा है और न ही उनके अध्यक्ष बनने से बस इतना ही है कि वह अपने विभाग मे रहकर अपना काम करे और हमें अपना काम करने दे! उन्होंने कहा कि ये सब जानते है कि अजय शर्मा ने भी पार्षद का इलेक्शन लडा था और तीसरे स्थान पर रहे थे अब भी उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी ख़ैरात मे मिली है, इसका ग़लत उपयोग न करे! अगर फिर से किसी के नाम पर ठेकेदारी करना चाहते है तो शौक से करें लेकिन अब पहले की तरह बिना सीमेंट के रास्तों व टाइल लगाने की बात संभव नहीं हो सकती क्यूंकि इस बार नगर परिषद की कुर्सी पर मै हुँ और ग़लत हरगिज मंजूर नहीं होगा! इससे अच्छा है कि अजय शर्मा होने विभाग के प्रति ईमानदारी से काम करते हुए किसानो के हित मे सोचे और शहर वासियों को ताज़ा सब्जिया उपलब्ध करवाये जिसके लिए उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी दी गई है!





