February 18, 2026 10:01 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

100 बिस्तरों के बाद सिविल अस्पताल को मिला 35 कर्मचारियों का अतिरिक्त स्टाफ : राणा 

  • कहा : सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है, टौणीदेवी में सरकारी डिग्री कालेज की मांग पहले ही पूरी कर चुकी है सरकार 
आवाज हिमाचल। सुजानपुर
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि पिछले वर्ष होली महोत्सव में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सुजानपुर के सिविल अस्पताल को अपग्रेड कर 50 से 100 बिस्तर करने की मांग रखी थी, जिसे सरकार ने पूरा कर अब नए 35 पदों को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि नए स्वीकृति पदों में चिकित्सा अधिकारियों के 4, स्टाफ नर्स के 13, वार्ड सिस्टर के 3, मैट्रन का 1, सीनियर लैब टैक्नीशियन के 3, ओ.टी.ए. के 2, लिपिक के 2 व चालक का 1 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इसके अलावा क्लास फोर के 4 चौकीदार का 1 पद नियमित रूप से भरने की स्वीकृति मिली है। विधायक राजेंद्र राणा ने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल का सुजानपुर की जनता की ओर से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि अपने एक वर्ष के कार्यकाल में ही प्रदेश सरकार ने सुजानपुर के विकास कार्यों को तो गति प्रदान की है, बल्कि यहां की समस्याओं को देखते हुए उनके निराकरण के लिए जनहितैषी फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब सुजानपुर में 100 बिस्तरों का अस्पताल होने से सुजानपुर सहित साथ लगते मंडी व कांगड़ा जिलों के लोगों को भी यहां बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This