आवाज हिमाचल। हमीरपुर
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बजट को हमीरपुर कांग्रेस ने ऐतिहासिक बताया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल, जिला उपाध्यक्ष तेजनाथ, जिला मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा, होशियार सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रदेश संयोजक विवेक कटोच, शहरी अध्यक्ष देवदास शहंशाह, महिला अध्यक्ष राकेश रानी, राजेश चौधरी, पंकज मिन्हास, हर्ष कालिया ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू का वजट आत्म निर्भर, हिमाचल, स्वरोजगार हिमाचल, रोजगार हिमाचल एवं समृद्ध हिमाचल का वजट है! मुख्यमंत्री ने वजट मे हर वर्ग को छुआ है और हर वर्ग के उत्थान के लिए कुछ न कुछ दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमीरपुर में राष्ट्रीय स्तर के कैंसर अस्पताल खोलने के साथ शिमला अस्पताल में कैंसर मशीनों की स्थापना की घोषणा की है जिसके लिए वह हमीरपुर की जनता की तरफ से उनका आभार व्यक्त करते हैं। प्रदेश मे सालाना अढ़ाई लाख से कम इनकम वाले लोगों के लिए वाल्मीकि आवास योजना शुरू की है जिसके तहत ऐसे परिवारों को मकान बनाने के लिए 3 लाख की सहायता दी जाएगी। कृषि, बाग़वानी, पशु पालकों, किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने पर बजट में बल दिया गया। मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी को 300, पंचायती राज एवं शहरी निकाय के मानदेय मे वृद्धि के साथ आंगनबाड़ी वर्कर्स के मानदेय को 10000 करने का निर्णय सराहनीय है। स्वस्थ्य, शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है जिसके तहत राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलना, सरकारी स्कूल मे शिक्षा स्तर को मजबूत बनाने के लिए अंग्रेजी कक्षाएं शुरू करने की पहल की है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए का प्रवधान कर उन्हें राहत पंहुचाने का प्रयास व पुलिस कर्मचारियों की डाइट मनी को 210 से 1000 किया है। कांग्रेस पदाधिकारीयों ने कहा कि देश मे पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने दूध का समर्थन मूल्य तय किया है जो पशुपलकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।





