February 12, 2026 11:21 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

भावुक हुई आंखें ,रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन

आवाज हिमाचल/हमीरपुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककडियार में शनिवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य बालकृष्ण शर्मा एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। कक्षा 11 की छात्राओं ने कक्षा 12 की छात्राओं को तिलक लगाकर तथा उपहार भेंट करते हुए बोर्ड परीक्षाओं में सफलता की मंगल कामना की। विदाई समारोह में कक्षा 12 से मिस्टर फेयरवेल मनीष कुमार एवं मिस फेयरवेल शगुन चुने गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं की सफलता का आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीवन का महत्व समझो। छात्र-छात्राएं अनुशासित रहते हुए राष्ट्र के विकास को अपना लक्ष्य मानकर कार्य करें। समारोह में विद्यालय के स्टाफ सदस्य राज कुमार, मदन चौहान, कंवर रजनीश सिंह, कुलदीप शर्मा, परविंदर कुमार, अजय, कृष्ण कुमार, रजत शर्मा, विपन, कंचन बाला, अंजू शर्मा, मधु, किरण, अनीता, सुनीता, शिवानी आदि समारोह में उपस्थित रहे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This