नव्या हॉस्पिटल तलबाड़ा के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे विभिन्न बीमारियों का चैकअप
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
सिद्ध बाबा बालक नाथ की पवित्र धरती दियोटसिद्ध में समाधिलीन महंतश्री शिव गिर महाराज की 20वीं बरसी के उपलक्षय पर फ्री मेडिकल चैकअप कैम्प का आयोजन किया जायेगा। सिद्ध गद्दीनसीन महंत श्रीश्रीश्री 1008 राजेन्द्र गिर जी महाराज द्वारा पंजाब के तलबाड़ा स्थित नव्या हॉस्पिटल के सौजन्य से आयोजित इस मेडिकल कैम्प का आयोजन 18 फरवरी को किया जायेगा।
महंत आवास परिसर मे लगने वाले मेडिकल कैंप 12 बजे से शाम 3 बजे तक लोगों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नि:शुल्क लगाया जा रहा है। इस मेडिकल कैम्प में विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल कुमार एमड़ी मेडिसन पीजीआई से है वह शुगर, थायराइड और बीपी से संबंधित बीमारियों का इलाज करेंगे। ईएनटी सर्जन विशेषज्ञ डॉक्टर एस राजपूत नाक, कान व गले की बीमारियों को देखेंगे जबकि जनरल ओपीडी के माहिर डॉक्टर छवि प्राशर दबाइयों से संबधी प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाएंगे। क्षेत्र के ज्यादा से ज़्यादा लोग बाबा बालक नाथ के दरबार दियोटसिद्ध पंहुचकर नव्या हॉस्पिटल की इस मेडिकल कैम्प की सेवा का लाभ उठा सकते हैं। वहीं 19 फरवरी को समाधिलीन महंतश्री शिव गिर जी महाराज को बरसी मेले का धूमधाम से आयोजन होगा। समाधिलीन महंत शिव गिरी जी मात्र 12 साल की आयु मे बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध की प्राचीन सिद्ध गद्दी पर 13वें महंत के रूप में नसीन हुए। उन्होंने महंत रहते दियोटसिद्ध नगरी व आसपास के क्षेत्रों के उत्थान को अपना क्रम क्षेत्र बनाया और दियोटसिद्ध में देश विदेश से पंहुचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास किए और यहां श्रद्धालुओं के ठहरने से लेकर खाने, पीने, बिजली, सड़कों का निर्माण करवाया। क्षेत्र को शिक्षा की लौ देने के लिए चकमोह में महाविद्यालय, संस्कृत कॉलेज व मॉडल स्कूल का निर्माण करवाया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को घर द्वार बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए चकमोह में ही 100 बिस्तरों का अस्पताल बनाने का सपना देखा था लेकिन 2004 मे महंतश्री शिव गिर जी महाराज ब्रह्मालीन हो गए जिसके चलते चकमोह मे 100 बिस्तरों के अस्पताल का सपना अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि वर्तमान महंत राजेन्द्र गिर जी महाराज उनके नक्शे कदमों पर चलते हुए क्षेत्र के विकास की व्यार को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास कर रहे है और सामाजिक सरोकार करते हुए अपने कर्तव्य पद पर आगे बढ़ रहे हैं।






