February 19, 2026 10:48 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

हमीरपुर के किश्र चौधरी व नीलम ठाकुर बने राज्य वन निगम के निर्देशक

आम आदमी के प्रधान को सरकार ने अब बनाया निर्देशक

हमीरपुर के किश्र चौधरी व नीलम ठाकुर बने राज्य वन निगम के निर्देशक

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबियों में शुमार एवं विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के हम साया व आम आदमी के प्रधान किश्र कुमार चौधरी को पार्टी संगठन के प्रति उनकी निष्ठा व समर्पण के बदले प्रदेश सरकार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर से प्रदेश कांग्रेस सचिव किश्र कुमार चौधरी व नीलम ठाकुर को राज्य वन निगम का निर्देशक बनाया है। इन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह व विधायक इंद्र दत्त लखनपाल का आभार व्यक्त किया है।

किश्र कुमार चौधरी बड़सर विधानसभा क्षेत्र की बल्ह बिहाल पंचायत से संबंध रखते हैं और प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान सचिव हैं इससे पूर्व किश्र कुमार पार्टी संगठन के विभिन्न पदों पर सेवाएं देने के साथ-साथ बल्ह बिहाल पंचायत के प्रधान भी रह चुके हैं। एक बार प्रधान बनने के बाद उन्होंने लोगों के दुख दर्द में शामिल होकर दिलों में ऐसी जगह बनाई कि वह आम लोगों के प्रधान बने हुए हैं। पिछली तीन बार से वह लगातार कॉपरेटिव सोसाइटी के प्रधान पद पर कार्यरत हैं। जबकि वर्तमान में उनकी धर्मपत्नी पंचायत प्रधान हैं और इससे पूर्व जिला परिषद सदस्य भी रह चुकी हैं। किश्र कुमार न केवल कांग्रेस पार्टी के कर्मठ सिपाही हैं बल्कि क्षेत्र में समाजसेवियों की उच्च श्रेणी में भी शामिल हैं। किश्र कुमार विधानसभा चुनावों से लेकर अब तक विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के साथ साये की तरह रहते आ रहे हैं। यदि विधायक इंद्र दत्त लखनपाल किसी कारणवश अपने विस क्षेत्र से बाहर होते हैं तो उनकी गैरमौजूदगी में उनका कामकाज भी यही संभालते हैं। दशकों से पार्टी के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होने वाले बड़सर के कर्मठ सिपाही किश्र कुमार चौधरी व हमीरपुर के नीलम ठाकुर को उनकी ईमानदारी व निष्ठा के रूप में राज्य वन विभाग में निर्देशक के पद से नवाजा गया है।

नीलम ठाकुर वर्तमान में जिला हमीरपुर कांग्रेस के महासचिव पद पर अपनी सेवाएं पार्टी के लिए दे रहे हैं।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This