February 19, 2026 10:48 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

28 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की जे.ई.ई. मेन 2024 की परीक्षा

98.82 पर्सेंटाइल के साथ अच्युत कृष्णा जिले भर में पहले स्थान पर

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

हिम अकादमी में उस वक्त प्रसन्नता की लहर दौड़ गई जब जे.ई.ई. मेन 2023-24 का परिणाम घोषित हुआ। जे.ई.ई. मेन 2024 प्रवेश परीक्षा में हिम अकादमी संस्थान के छात्रों ने कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों के दम पर पूरे प्रदेश में शानदार प्रर्दशन किया है और सफलता की सीढ़ी पर निरन्तर आगे बढ़ते हुए अकादमी के छात्र अच्युत कृष्णा ने जे.ई.ई. मेन में 98.82 पर्सेंटाइल के साथ जिले भर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है वहीं आरूष विष्ट 98.44, महक भारती 98.3, रूहानी ठाकुर 97.3, सूर्यांश शर्मा 95.39, अभिनव 94.27, रिया ठाकुर 93.84, राहुल 93.69, अर्शिता डडवाल 93.51, अन्वेशिका शर्मा 92.56, हेमन्त चौहान 91.15, अंश भारद्वाज 90.53 तथा अनिरूद्ध ठाकुर ने 89.45 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इन छात्रों के साथ जे.ई.ई. मेन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र प्रज्जवल, रिदिमा ठाकुर, हर्ष चौहान, विभा, .प्रद्युमन ठाकुर, उर्वीश, स्वाती हरनोट, मोक्ष, अदिता राणा, राहुल ठाकुर, नेहा, राहुल, अंशिका, शिवम, सक्षम, पियूष ठाकुर तथा पियूष अंगारिया आदि हैं। अपनी-अपनी श्रेणी में उतीर्ण होकर सभी छात्रों ने अपना व अपने अभिभावकों तथा हिम अकादमी संस्थान का नाम रोशन किया है। हिम अकादमी ग्रुप प्रबंधन ने इस अवसर पर सभी उत्तीर्ण छात्रों, अध्यापकों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी है। छात्रों ने अपनी सफलता के पीछे हिम अकादमी की कुशल रणनीति, मॉक टेस्ट, टेस्ट सीरिज, डॉउट रिमुवल, ओलंपियाड व कोचिंग कैंप को बहुत सराहा है। छात्रों की इस उपलब्धि पर हिम अकादमी संस्थान के चेयरमैन प्रोफेसर आर. सी. लखनपाल, निदेशक इंजीनियर पंकज लखनपाल, प्रधानाचार्या विनीता गुप्ता, उप प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार, शशिबाला एवं कंचन लखनपाल, संजीव ठाकुर, भाग सिंह, रोहित अग्निहोत्री, रोहित शर्मा, क्षितिज ध्वन, सुजान, मनोज ठाकुर, राहुल, विकास, सन्तोष, विजय कुमार और आरती ठाकुर ने उनकी इस अद्भुत सफलता के लिए सभी सफल विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तथा उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर निदेशक ई. पंकज लखनपाल ने कहा कि हिम अकादमी हमीरपुर में नीट.2024 तथा जेई मेन्स टू. 2024 की परीक्षा के लिए क्रैश कोर्स की कोचिंग क्लासेस के लिए एडमिशन शुरू हो चुकी हैं तथा क्रैस कोर्स की कोचिंग क्लासेस 10, 13, 17, 20 तथा 21 मार्च से शुरू हो रही हैं। विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए 11वीं और 12 वों कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए सांयकालीन टयूशन कक्षाओं का भी प्रावधान है जहां बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ जेईई/नीट/यूआईआईटी/बीएससी एग्रीकल्चर/होर्टिकल्चर/फोरेसटरी/बी.वी.एससी/बीएससी नर्सिंग आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करवाई जाती है। वहीं बैकिंग तथा एसएससी की परीक्षा के लिए भी कोचिंग क्लासेस चल रहीं हैं इच्छुक अभ्यार्थी संस्थान में उपरोक्त परीक्षाओं की कोचिंग ले सकते है। संस्थान में बीपीएल, अनाथ व होनहार विद्यार्थियों के लिए फीस में विशेष छूट का भी प्रावधान है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This