March 29, 2026 7:16 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

वित्त वर्ष का बजट खर्चेने में बस्सी झानियारा पंचायत नाकाम : संजीव

वित्त वर्ष का बजट खर्चेने में बस्सी झानियारा पंचायत नाकाम : संजीव

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
हमीरपुर जिला की बस्सी झानियारा पंचायत वित्त वर्ष में स्वीकृत बजट को खर्च करने मे नाकाम साबित हुई है। यह आरोप स्थानीय पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों पर जड़े हैं। पंचायत समिति सदस्य संजीव ने बस्सी झानियारा पंचायत प्रीतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र व प्रदेश सरकार से पंचायत के विकास के लिए 11 करोड़ 82 लाख 86 हजार 291.80 पैसे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए स्वीकृत हुए हैं लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों की लापरवाही व अधिकारियों की कोताही से अभी तक मात्र विकास के नाम पर 19,89,732.20 रूपये ही खर्च हो पाए हैं। समिति सदस्य ने कहा कि पंचायत पदाधिकारीयों के निक्कमेपन की वजह से बस्सी झानियारा पंचायत विकास के मामले में जिला की अन्य पंचायतों से काफी पिछड़ गई है लेकिन इन्हें कोई पूछने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि इस पंचायत में रास्तों की दयनीय स्थिति है वह रास्ते चाहे गांव के हों या फिर समशानघाट के। गांव के रास्तों व सड़कों में लाइटों की भी कोई व्यवस्था नहीं है जहां कहीं हैं भी वह प्रतिनिधियों ने सार्वजनिक स्थलों के बजाय अपने चेहतों के घरों के आसपास ही लगाईं हैं। पंचायत में जो हैंडपंप लगाए गए हैं उनमें से भी अधिकांश में पानी नहीं आता है यदि कहीं आता भी है तो वह पीने लायक ही नहीं है। समिति सदस्य ने कहा कि ग्राम पंचायत बस्सी झनियारा की तरह अन्य विभागों के सुस्त रविए की वजह से हमारी पंचायत हमीरपुर जि़ला में सबसे पिछड़ी पंचायत के रूप में जानी जाती है। समिति सदस्य ने सरकार और विभाग से इस विषय में शीघ्र उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

बॉक्स
बस्सी झानियारा पंचायत मे करीब 12 करोड़ के विकासात्मक कार्य स्वीकृत हैं, लेकिन पंचायत की सुस्त कार्यप्रणाली व विभाग की कोताही के कारण पंचायत इस वजट को खर्च करने मे नाकाम साबित हो रही है। सरकार व विभाग को ऐसी सुस्त व लापरवाह पंचायत के प्रतिनिधियों पर कड़े संज्ञान लेने की जरूरत है ताकि पंचायत के विकास को नई दिशा मिल सके।

संजीव कुमार,पंचायत समिति सदस्य झनियारा

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This