April 21, 2026 12:53 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

महिला पहाड़ी संगीत में महिलाओं में इतना जोश लोकगीत के जरिए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

  • बदलाऊं महिला मंडल प्रथम व गारली महिला मंडल द्वितीय स्थान पर रहा

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी के द्वारा आयोजित जिला भर में चल रही महिला पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता आज बड़सर विधानसभा के बिझड क्षेत्र में 20 महिला मंडलों से लगभग 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा बंदना योगी पूर्व विधायक बड़सर बलदेव शर्मा वह 2022 में भाजपा के प्रत्याशी रही माया शर्मा रही इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में निलम अरोड़ा, गीता, रंजना कुमारी रही। मंडल की टीम का कहना था सभी प्रस्तुतियां बहुत ही सुंदर थी परंतु महिला मंडल बदलाऊं प्रथम स्थान पर वह गारली महिला मंडल द्वितीय स्थान पर रहा।


महिलाओं ने बहुत ही प्रस्तुतियां इस प्रतियोगिता में भी साथ ही महिलाओं ने मोदी सरकार के उपलब्धियां को लोकगीतों के जरिए प्रस्तुत किया और महिला पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता का यह कार्यक्रम पूरे जिला हमीरपुर की महिलाओं में एक अलग सा जोश और माहौल बना दिया है वह महिलाओं ने गानों के जरिए इस बार 400 पार का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ऐसा माहौल बन गया की मंच के मुख्य अतिथि भी नाच उठे। इस दौरान जिला महामंत्री राकेश ठाकुर महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान जिला उपाध्यक्ष उषा बिरला मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल मंडल महामंत्री संजीव शर्मा कमलेश महिला मोर्चा की महामंत्री रजनी पीला महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष किरण सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This