April 21, 2026 12:54 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

रोजगार उन्मुखी शिक्षा वर्तमान समय की जरूरत : डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल नेरी के वार्षिक पारितोषिक समारोह में डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर चेयरमैन देवी सिंह परमार ,एमडी अनिल डढवाल ,श्रीमती सुषमा डढवाल,प्रिन्सिपल मृदुला परमार व एसएमसी कमेटी के सदस्यों व पंचायत के प्रधान विपन ठाकुर ,बीडीसी मीना देवी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर एसएमसी कमेटी व मुख्य अध्यापक ने मुख्य अतिथि को टोपी शॉल और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।

मुख्य अतिथि ने सभी मेधावी छात्रों को पुरस्कार बांटे और इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए दक्षता और कुशलता हासिल करना बहुत जरूरी है और स्कूल ही वो जगह है जहाँ से हम ये काबिलियत हासिल करते हैं और साथ में जागरुक नागरिक बनते हैं ।
उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को रोज़गार उन्मुख शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए अपने बच्चों के लिए शिक्षण क्षेत्र चुनने की सलाह दी, ना के उन पर अपनी मर्ज़ी थोपें।
इस अवसर पर उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के द्वारा छात्रों को तकनीकी शिक्षा के लिए 20 लाख रुपए का ॠण एक प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध करवाना हिमाचल और भारतवर्ष के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। जिसमें गरीब परिवारों के लोग भी अब उच्च शिक्षा को बिना किसी रूकावट के हासिल कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री प्रदेश के प्रत्येक बच्चे की शिक्षा के लिए गंभीर हैं और इसीलिए उन्होंने प्रत्येक सरकारी स्कूल में अगले सत्र से इंग्लिश मीडियम सभी स्कूलों में अनिवार्य कर दिया है और साथ में वहां की एसएमसी कमेटी और मुख्य अध्यापक को यह अधिकार दिया है की बच्चों के अभिभावकों की मर्जी अनुसार बच्चों की यूनिफॉर्म तय करें जिसका खर्चा सरकार उठाएगी। इस मौके पर हमीरपुर बीडीसी के उपाध्यक्ष संजीव,यूथ काँग्रेस प्रेसिडेंट अश्विनी कुमार, ग्राम पंचायत के प्रधान विपन ठाकुर,बीडीसी मीना देवी व अन्य गनमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This