April 21, 2026 12:51 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

गांव चलो अभियान में हर जनमानस की एक पुकार तीसरी बार मोदी सरकार : विनोद ठाकुर

  • गांव चलो अभियान में चारों तरफ एक ही गंज सुनाई दे रही है कि अनुराग सिंह ठाकुर को पांचवीं बार सांसद बनाकर उन्हें पिछली बार से भी बड़े पद पर जनता उन्हें देखना चाहती है

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

गांव चलो अभियान के तहत रविवार को भेरडा बूथ नंबर 27 पर जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर और उनके साथ बूथ कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने हर घर द्वार जाकर इस अभियान को जनता के समक्ष रखा उन्होंने कहा कि भेरडा बूथ नंबर 27 के अंतर्गत आने वाले गांव ठलम्बर गुब्बर भेरडा लम्बरी बग्गलू की जनता में 2024 को लेकर एक अलग ही तरह का उत्साह देखने को मिला जनता उत्साहित है और लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार के साथ तीसरी बार कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए इंतजार कर रही है ।

विनोद ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम गांव चलो अभियान के तहत हर घर द्वार जाकर जनता को मोदी सरकार की उपलब्धियां को गिनना लाभार्थियों के साथ मिलकर उनके जीवन शैली में जो परिवर्तन आए हैं उसको समझने के साथ नव निर्वाचित मतदाताओं की भाजपा सरकार से अपेक्षित आशाओं को समझने के साथ-साथ क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व प्रभावी लोगों के साथ बैठकर किस तरह से हर जन मानस की समस्याओं का निवारण किया जा सकता है उसके ऊपर विचार विमर्श किया गया और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ मोदी सरकार 400 के पार का नारा बुलंद किया गया इस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों और उनकी झूठी गारंटीयों को भी जनता के समक्ष रखा गया इस भेरडा बूथ नंबर 27 के कार्यक्रम को सफल बनाने मे बूथ अध्यक्ष कैप्टन रमेश चंद गुलरिया का अहम योगदान के साथ साथ उनकी कार्यकारणी के मुंशी राम अश्विनी कुमार सुरजीत सिंह किशन चंद कंचन कुमारी नवीन कुमार रवि कुमार चंदेल कालिदास सुशील कुमार चमन लाल सभी का सहयोग रहा।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This