April 5, 2026 11:15 PM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी के निधन पर शोक प्रकट किया

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी के निधन पर शोक प्रकट किया

आवाज हिमाचल। हमीरपुर 

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर शोक प्रकट किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री के निधन का समाचार सुन उन्हें बहुत दुःख हुआ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस मुश्किल घड़ी का सामना करने की हिम्मत और धैर्य प्रदान करें।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन का समाचार सुनकर दुःख हुआ। मेरी संवेदना मुकेश अग्निहोत्री व सभी शोकाकुल परिवारजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This