March 30, 2026 7:23 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

भोरंज में 10 को रोजगार मेले का लाभ उठाएं युवा

  • मैट्रिक से लेकर डिप्लोमा और डिग्रीधारक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

मैट्रिक पास, बारहवीं पास, आईटीआई, बहुतकनीकी डिप्लोमाधारक, होटल मैनेजमेंट, स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से 10 फरवरी को भोरंज में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।

निगम की जिला समन्वयक निशा कटोच ने बताया कि इस रोजगार मेले में लगभग 20 प्रसिद्ध कंपनियां पात्र युवाओं का चयन करेंगी और उन्हें मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है और इसके लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के माध्यम से भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भोरंज में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। जिला समन्वयक ने पात्र युवाओं से इस रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मेले के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 70186-48424, 82196-29117 और 90235-33255 पर संपर्क किया जा सकता है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This