March 30, 2026 7:23 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

बिझड़ी ताल स्टेडियम आयोजित होगा खेल, सांस्कृतिक एवं व्यापारिक मेला

  • 10 को प्रसिद्ध व्यवसायी लभु राम शर्मा करेंगे मेले का शुभारंभ

आवाज हिमाचल। बड़सर
बड़सर विधानसभा के ताल स्टेडियम बिझड़ी में स्थानीय पंचायत द्वारा सांस्कृतिक, खेलकूद एवं व्यापारिक मेले का आयोजन 10 फरवरी से किया जा रहा है। इस मेले का शुभारंभ बिझड़ी के प्रसिद्ध व्यवसायी लभु राम शर्मा द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए स्थानीय पंचायत प्रधान संजय शर्मा ने बताया की ताल स्टेडियम में लगने वाले इस मेले का शुभारंभ 10 फरवरी को सुबह 11:30 बजे किया जाएगा इस मौके पर पंचायत सदस्य स्थानीय व्यापारी तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल व अंडर 19 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों आदि की विशेष व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। इसके इलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा वहीं मेले में स्थानीय तथा बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों द्वारा व्यापारिक गतिविधियों का संचालन भी इस दौरान किया जाएगा। कमेटी प्रधान ने बताया की मेले के दौरान ताल स्टेडियम में नशीले पदार्थों के सेवन व बेचने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा तथा सुरक्षा की दृष्टि के मध्य नजर स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र वासियों से इस दौरान इस व्यापारिक मेले व सांस्कृति कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है।

मेले हमारी संस्कृति व सभ्यता को प्रदर्शित करते हैं। इनके आयोजनों से समाज मे एकता व भाईचारा बढ़ता है। बिझड़ी में व्यापारियों व स्थानीय लोगों के सहयोग से मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हर वर्ग के मनोरंजन से लेकर घरेलू सामान खरीद की बेहतर व्यवस्था की गई है। नशा करने वालों व बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र की समस्त जनता से आग्रह है कि इस मेले मे पंहुचकर इसे सफल बनाने मे पंचायत का सहयोग करें।

संजय शर्मा,
प्रधान, ग्राम पंचायत बिझड़ी।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This