February 5, 2026 11:26 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

झूठ की राजनीति करते हैं विधायक राणा : भाजपा

आवाज हिमाचल। सुजानपुर
सुजानपुर मंडल अध्यक्ष बिक्रम राणा और जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर ने बुधवार को जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि झूठ की राजनीति और झूठे वायदे करने वाले को भी राज्य सरकार सम्मानित करने का प्रावधान करें और सबसे पहले सुजानपुर के विधायक को यह सम्मान मिले। उन्होंने स्थानीय विधायक राजेंद्र राणा पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान में विधायक की सरकार में क्या स्थिति है इस बात से हर कोई भली भांति परिचित है। विधायक के इतने बुरे दिन आ जाएंगे कि उन्हें अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपने आप को सम्मानित करवाना पड़ेगा यह बात किसी ने सोची नहीं थी। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले सुजानपुर शहर में उनका नागरिक अभिनंदन उनकी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता द्वारा किया गया जो बेहद हास्यास्पद बात है लेकिन अब विधायक को अपना सम्मान इसी तरह करवाना पड़ेगा क्योंकि सरकार में उनकी दाल गल नहीं रही है प्रदेश का मुखिया उनकी बात को सुनता तक नहीं है यही कारण है कि विधायक को अपनी ही सरकार में अपनी बात रखने के लिए खुले पत्र लिखने पड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि सुजानपुर की पहचान किसने बनाई है और पहचान किस तरह से बनाई जाती है इस बात से हर कोई भली भांति परिचित है आज विधायक की स्थिति ना घर का ना बाहर का वाली हो गई है। आज क्षेत्र की जनता पछता रही है कि उन्होंने मुख्यमंत्री को छोड़ राजेंद्र राणा को अपना विधायक बनाया इस बात का खामियाजा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This