आवाज हिमाचल। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला स्तिथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी के अंडर-14 के छात्रों ने राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व कर अपने स्कूल व जिला का नाम रोशन किया है। राज्यस्थान के जयपुर मे आयोजित राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता मे स्कूल के तीन छात्रों ने अपने हुनर का बेहतर प्रदर्शन कर खूब वहावाही लूटी है। राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व कर वापिस लौटे तीनो छात्रों का स्कूल पंहुचने पर स्कूल प्रधानाचार्य सहित स्टॉफ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह जानकारी देते हुए स्कूल प्रधानाचार्य सरिता दुबे ने बताया कि उनके स्कूल के तीन छात्रों हिना, सौरभ व वंशिका का चयन अंडर-14 कैटागिरी में राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ था जिसका आयोजन राज्यस्थान के जयपुर में हुआ। राष्ट्रीय स्तर पर उनके बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्कूल व जिला का नाम रोशन किया है जिसके लिए मेधावी छात्र व समस्त स्कूल स्टॉफ सहित बधाई का पात्र है! इस दौरान उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा किस स्कूल के अन्य बच्चों को भी इस तरह की गतिविधियों मे आगे आकर भगवान लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं चौरी स्कूल के होनहारों की इस उपलब्धि से क्षेत्र मे खुशी का माहौल है।





