March 25, 2026 5:42 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

मुख्यमंत्री स्वयं जानते है कि किसको कहां और कब क्या देना है : किशन चौधरी

  • बिझड़ी ताल स्टेडियम मे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में कांग्रेस सचिव का योगदान सराहनीय
  • बड़सर मे आधुनिक बस अड्डे सहित बिझड़ी को मिले दो विभागों के सब डिवीजन
  • राम लखन की जोड़ी के कुशल नेतृत्व व प्रबंधन पर पीठ थप थपा गए मुख्यमंत्री

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
विधानसभा चुनावों मे सारथी बनकर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के सिर जीत का सेहरा बांधने बाले प्रदेश कांग्रेस सचिव किशन चौधरी ने बिझड़ी के ताल स्टेडियम मे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन कर एक बार फिर पार्टी व विधायक के प्रति अपनी निष्ठा व ईमानदारी का परिचय दिया है। ताल स्टेडियम मे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सचिव ने अप्रत्यक्षित भीड़ ही नहीं जुटाई बल्कि कार्यक्रम की सफलता के लिए किशन कुमार की कुशल प्रबंधक के रूप मे भूमिका भी अहम रही है। कुशल प्रबंधन के बुते इतिहास में पहली बार बिझड़ी का ताल स्टेडियम इस बात का गवाह बना है कि मुख्यमंत्री सुक्खू बिझड़ी में दो-दो विभागों के सब डिवीजन खोलने की घोषणाएं कर गए हैं। कार्यक्रम के दौरान भी किशन कुमार व विधायक की जोड़ी हर दम मंच पर एक साथ साये की तरह दिखे। मंच पर राम लखन की जोड़ी की कुशलता को देख मुख्यमंत्री भी उनकी पीठ थपथपाने से पीछे नहीं रहे और उन्हें मंच से ये कहने पर मजबूर होना पड़ा कि मैंने अपने जीवन में इंद्र जैसा जनसेवक और किशन जैसा बफादार व्यक्तित्व नहीं देखा, ऐसे भिभूतियां सौभाग्यशाली लोगों को मिलती है इन्हे कभी खोने मत देना। ताल स्टेडियम बिझड़ी मे मुख्यमंत्री ने न केवल करोड़ों की घोषणाएं कर जनता के विश्वास को जीता है बल्कि मुख्यमंत्री मंच से बड़सर कांग्रेस मे एक नया जोश भी भर गए है। मुख्यमंत्री ने विधायक की मांगों पर मुहर लगाते हुए बिझड़ी मे जलशक्ति विभाग व लोक निर्माण विभाग का सब डिवीजन खोलने की घोषणा के साथ बड़सर मे आधुनिक बस अड्डे की सौगात भी दी। इसके आलावा नागरिक अस्पताल बड़सर को 100 बिस्तर, सलौनी उप स्वास्थ्य केंद्र को 10 बिस्तर का बनाने की घोषणा भी की है। शिक्षा क्षेत्र को मजबूती देने के लिए बड़सर सोहरी, दादडू स्कूलों मे वणिज्य व साइंस संकाय की कक्षाएं संचालन करने, घंगोट, समताना मे वणिज्य व कुलहेड़ा, लोहारली और धबीरी स्कूलों मे भी साइंस संकाय की कक्षाएं शुरू करने की सौगात बड़सर की जनता को दी है। मुख्यमंत्री द्वारा बड़सर के लिए की गई इन घोषणाओं के लिए जहां विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने आभार व धन्यवाद किया है वही प्रदेश कांग्रेस सचिव किशन कुमार चौधरी ने भी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे सरकार ने एक साल के कार्यकाल मे विपरीत परिस्तिथियों का सामना करने के बाबजूद ऐतिहासिक फैसले लिए है। मुख्यमंत्री स्वयं जानते है कि किसको कहां और कब क्या देना है। कांग्रेस सचिव बोले मुख्यमंत्री ने बड़सर को हमारी आशाओं से बढ़कर दिया है जिसके लिए उनका तहदिल से आभार व धन्यवादी रहेंगे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This