March 22, 2026 7:38 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

6 फरवरी तक बंद रहेगी कुढियार चौक-बलौणी चौक सड़क

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
कुढियार-मसियाणा सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते इस सड़क के एक हिस्से पर वाहनों की आवाजाही 6 फरवरी तक बंद कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश हेमराज बैरवा ने बताया कि कुढियार-मसियाणा सड़क की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए इस मार्ग पर कुढियार चौक से लेकर बलौणी चौक तक यातायात 6 फरवरी तक बंद किया गया है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बलौणी-नारा-गलोट सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This