April 20, 2026 10:22 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह देशवासियों के लिए ऐतिहासिक पल : आशीष शर्मा

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने सोमवार को प्रभू श्री राम जी की पावन नगरी अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य पर गांधी चौक हमीरपुर में आयोजित लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम व भंडारे में अपनी धर्मपत्नी साहित शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने हमीरपुर की जनता साहित प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव टेलीकास्ट देखा व प्रभु श्रीराम के दर्शन किए। उन्होंने सभी को इस ऐतिहासिक दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने भंडारे में जनता को प्रसाद भी वितरित किया। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि यह पूरे देशवासियों के लिए ऐतिहासिक पल है। प्रधानमंत्री के करकमलों से श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है, यह पूरे देशवासियों के लिए खुशी एवं भावुक के क्षण रहे। जिस दिन का इंतज़ार देशवासी पांच सौ सालों से कर रहे थे, वह इंतज़ार आज खत्म हुआ।

विधायक ने कहा कि गांधी चौक हमीरपुर पर बजरंग दल, युवाओं व अन्य सभी के सहयोग से भव्य कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मौके पर पत्रकार के पूछे गए सवाल के जबाव में विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि जो लोग यह कह रहे हैं कि मंदिर आधा अधूरा है, भगवान राम उन्हें अच्छे मार्ग पर चलने की बुद्धि दें। यह कोई राजनीति का विषय नहीं है और जो इस पर भी राजनीति कर रहे हैं प्रभु राम उनको सद्बुद्धि दें। हम सौभाग्यशाली हैं कि इस युग में पैदा हुए और राम मंदिर को पांच सौ सालों के इंतज़ार के बाद स्थापित होता साक्षात देख रहे हैं। कितने समय से पूर्वज इस लड़ाई को लड़ रहे थे जो आज उनके बलिदान के बाद इस भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों व देशवासियों को इस पावन दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी स्वाति जार, बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता साहित अन्य मौजूद रहे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This