February 5, 2026 11:25 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

मुंबई (बांद्रा) से दौलतपुर (ऊना) को सीधे रेल कनेक्टविटी से जोडऩे की कवायद शुरू

  • आवाज हिमाचल डिजीटल समाचार पत्र ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
  • रेलवे बोर्ड ने अंबाला डिवीजन को औपचारिकता पूरी करने के दिए निर्देश
  • शीघ्र ऊना दौलतपुर चौक तक पंहुंचेंगी उत्तरी व पश्चामी ट्रेने, लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा

आवाज हिमाचल ब्यूरो। हमीरपुर
उत्तरी व पश्चामी रेलवे को सीधे हिमचाल से जोडऩे की कवायद शुरू हो गई है। रेलवे बोर्ड ने इस कवायद को अमलीजामा पहनाने के लिए अंबाला रेलवे मंडल को हिदायत भी जारी कर दी है। रेलवे बोर्ड की कवायद के चलते मुंबई (बांद्रा)-चंडीगढ़ ट्रेन को हिमाचल के जिला ऊना दौलतपुर तक विस्तारित किया जा सकता है। इसके अलावा दो अन्य ट्रेनों को ऊना दौलतपुर तक विस्तारित किया जा सकता है। रेलवे बोर्ड ने इन तीनो ट्रेनों के टाइम टेबल व अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने को लेकर अंबाला डिवीजन को निर्देश दिए है। शीघ्र ही ऊना दौलतपुर तक इन तीनों ट्रेनों की सीधी कनेक्विटी मिलेगी। इस मामले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यालय ने भी संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव को लोगों की मांग पर समीक्षा के आदेश दिए थे। सरकार के हस्ताक्षेप के बाद अब रेलवे बोर्ड ने इस परियोजना को धरातल पर उतारने का काम शुरू कर दिया है। दीगर है कि आवाज हिमाचल डिजीटल समाचार पत्र ने इस मसले को लेकर 30 दिसंबर, 2023 को ‘मुंबई से ऊना के लिए शीघ्र मिल सकती है ट्रेन की सीधी कनेक्टविटीÓ शीर्षक के माध्यम से समाचार प्रकाशित कर जनता की आवाज को सरकार व रेलवे बोर्ड तक पंहुचाने का प्रयास किया था। रेलवे बोर्ड ने प्रकाशित इस समाचार पर संज्ञान लेते हुए तीन ट्रेनों को ऊना दौलतपुर तक विस्तारित करने के लिए अंबाला रेलवे डिवीजन को औपचारिकताओं को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों से ट्रेनों के समय को तय करने के किए हिदायतें दी हैं। प्रस्ताव के मुताबिक चंडीगढ व नंगल से चलने वाली गाडिय़ों को ऊना दौलतपुर चौक से शुरू करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसमें चंडीगढ़ से मुंबई के बांद्रा के बीच चलने वाली एक्सप्रेस, नंगल से कोलकता वाया पटना जाने वाली एक्सप्रेस, चंडीगढ़ से मध्य प्रदेश के इंदौर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस शामिल हैं जिन्हे अब सीधे ऊना दौलतपुर चौक से कनेक्टविटी मिलेगी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना दौलतपुर चौक पर अब तक रेलवे बोर्ड की 8 गाडिय़ां अप-डाउन करती हैं। इन तीन अतिरिक्त गाडिय़ों की ऊना से सीधी कनेक्टविटी होने के बाद लोगों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

 

रेलवे डिवीजन अंबाला के अधिकारियों की मानें तो यह एक प्रस्ताव है जो हमारे पास पंहुचा है, जिस पर रेलवे विचार करेगा कि इन गाडिय़ों की ऊना तक कनेक्टविटी संभव होगी या नहीं इस पर काम किया जा रहा है। नंगल से कोलकता वाया पटना चलने वाली सप्ताहिक गुरमुखी एक्सप्रेस को सप्ताह मे 2 बार चलाने और नंगल के बजाए ऊना दौलतपुर से चलाया जाने का प्रस्ताव है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This