February 23, 2026 9:29 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

बीबीएन कॉलेज चकमोह को 39 साल बाद नसीब हुई अपनी भूमि

  • एसडीएम बड़सर डॉ रोहित शर्मा के प्रयासों से भूमि मालिकों ने कॉलेज के नाम की 26 करनाल भूमि

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास द्वारा संचालित बीबीएन डिग्री कॉलेज चकमोह को 39 साल बाद अपनी भूमि नसीब हुई है। पिछले कुछ सालों से मंदिर न्यास डिग्री कॉलेज के नाम भूमि करवाने का प्रयास कर रहा था लेकिन विभागीय लेटलतीफी व लापरवाही के कारण इस परियोजना को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा के प्रयासों से करीब चार दशकों से भूमि हस्तांतरण का कार्य संभव हो पाया है। आखिरकार 39 सालों के बाद भूमि दानवीरों के साथ समन्वय बैठाकर एसडीएम ने इस उत्कृष्ठ कार्य को अंजाम तक पंहुचाया है। एसडीएम बड़सर ने भूमि मालिकों के साथ बैठक कर इस मामले को हल करने का प्रयास किया और उनके यह प्रयास कामयाब भी साबित हुए हैं। भूमि मालिकों के साथ पहली बैठक के दौरान 17 कनाल भूमि और दूसरी बैठक के दौरान 8 कनाल 16 मरले भूमि कॉलेज के नाम हुई है। जिसका श्रेय सीधा एसडीएम बड़सर को जाता है। हालांकि इस मामले मे भूमि मालिकों ने अपनी कुछ शर्ते भी रखी है जिन्हें मानते हुए भूमि मालिकों को न्यास में मान-सम्मान दिया जायेगा, मंदिर के हिस्सेदारों को पहचान पत्र व इनके बच्चों को नौकरी मे 10 अंक अतिरिक्त देने का प्रावधान किया जायेगा। दीगर है कि बाबा बालक नाथ महाविद्यालय चकमोह के लिए स्थानीय लोगों ने 1984 में 45 कनाल भूमि दान की थी, जिस पर न्यास ने महाविद्यालय का भवन तो बना दिया लेकिन भूमि मालिकों से जमीन को कॉलेज के नाम नहीं करवा पाए। ऐसे मे पिछले 39 सालों से लटके इस कार्य के लिए पूर्व में भूमि मालिकों व न्यास के बीच तनातनी का माहौल रहा है। एसडीएम बड़सर ने करीब चार दशकों से लटके इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए स्थानीय लोगों से बैठक की जिसमें भूमि मालिकों ने दान की गई भूमि मे से 25 कनाल 16 मरले भूमि को महाविद्यालय चकमोह के नाम कर दिया। इसमें 17 कनाल भूमि पहली बैठक के दौरान जबकि 8 कनाल 16 मरले भूमि को 9 जनवरी को कॉलेज के नाम करवाया गया है।

 

बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास द्वारा संचालित महाविद्यालय चकमोह के नाम स्थानीय दानवीरों केशव मैहर, ठाकुर दास शर्मा, हंस राज, सुशील ,संध्या देवी, कमलेश कुमारी व विपिन बिहारी लाल ने भूमि दान में दी है, जिसके लिए मंदिर न्यास की तरफ से न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर डॉ. रोहित शर्मा ने सभी भूमि मालिकों का आभार व्यक्त किया है और भविष्य मे उनके मान सम्मान का विशेष ध्यान रखने का आश्वासन दिया है।

 

विधायक इंद्रदत्त लखनपाल व उपायुक्त हमीरपुर ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी थी उसे भूमि मालिकों के सकारात्मक सहयोग से हल किया गया है। 39 सालों से कॉलेज के नाम भूमि नहीं हो पा रही थी लेकिन अब भूमि मालिकों ने 26 कनाल के करीब भूमि कॉलेज के नाम कर दी है, जिसके लिए भूमि मालिकों का आभार है। मंदिर न्यास में भूमि मालिकों के मान सम्मान का विशेष ध्यान रखा जायेगा।

डॉ. रोहित शर्मा,
मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This