February 5, 2026 11:32 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

नशा माफिया के खिलाफ उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन : विद्यार्थी परिषद

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई द्वारा नशा माफिया के खिलाफ उपायुक्त हेमराज बैरवा के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन दिया। जिला हमीरपुर में नशा माफिया सक्रिय रूप से युवा पीढ़ी को नशे का शिकार बनती जा रही है। हमीरपुर जिले में नशे के अपराध बढ़ते जा रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नशा माफिया के खिलाफ शुक्रवार को उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इकाई उपाध्यक्ष अनिकेत ने कहा कि हमीरपुर जिले में लगातार नशे के अपराध बढ़ते जा रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार आग्रह करती है कि जल्द से जल्द नशा माफिया के खिलाफ कमेटी गठित की जाए साथ उन्होंने कहा कि हम देखते हैं कि हमीरपुर जिले में चिल्ड्रन पार्क में बहुत से युवा नशा करते हैं। आज हम हमीरपुर जिला की बात करें तो बहुत से ऐसे स्थान हो गए हैं जहां पर लड़के लड़कियां नशा करते हैं। लड़कियां भी नशे में घिरती जा रही है। विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि जल्द से जल्द नशा माफिया के खिलाफ टीम गठित की जाएऔर चिल्ड्रन पार्क में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जाए। एबीवीपी हमीरपुर इकाई प्रदेश सरकार से मांग करती है कि जल्द से जल्द नशा माफिया के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलनात्मक रूप धारण कर लेगी।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This