February 5, 2026 11:32 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

सचिव खाद्य आपूर्ति आर.डी. नाजि़म से मांगो को लेकर मिला डिपो संचालकों का प्रतिनिधि मंडल

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

डिपो संचालक समिति का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि के नेतृत्व में शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर सचिव खाद्य आपूर्ति आर डी नाजि़म से शिमला में मिला। प्रतिनिधि मंडल में अशोक कवि के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन शर्मा शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने ज़ारी व्यान में कहा कि सचिवालय में सचिव महोदय को प्रदेश के डिपो धारकों की दयनीय आर्थिक से अवगत करवाकर स्थिति में सुधार करने के लिए उचित कदम उठाने की गुहार लगाई। सचिव ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने आपके मांग पत्र को पहले ही मुझे प्रेषित कर दिया है जिस पर कार्यवाही भी शुरू हो गई है। सचिव महोदय ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार शीघ्र प्रदेश के 5222 डिपो संचालकों की दयनीय आथिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कदम उठाया जाएगा। अशोक कवि ने कहा कि माननीय सचिव महोदय के समक्ष आए दिन सर्वर की समस्या और डिपुओं पर राशन समय पर न आना व मशीनों में पिछले माह के राशन अगले माह दिए जाने का विकल्प मशीनों में डालने की मांग भी लिखित में सचिव महोदय से की जिसे सचिव महोदय ने तुरन्त विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This