आवाज हिमाचल। हमीरपुर
विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार को बड़सर विस के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारली के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार और सरकारी स्कूलों की कायाकल्प के लिए बहुत ही प्रभावी कदम उठाए हैं। आने वाले समय में इनके अच्छे परिणाम आएंगे। इंद्र दत्त लखनपाल ने आरोप लगाया कि भाजपा एक बार फिर भगवान राम के नाम केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के लिए लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा की आड़ में भी लोगों को गुमराह किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि मोदी सरकार 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने और वर्ष 2022 तक सभी देशवासियों को पक्का मकान देने और अन्य बड़े-बड़े वायदों के कारण सत्ता में आई थी, लेकिन इनमें से कोई भी वायदा आज तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मकान निर्माण के लिए केवल डेढ़ लाख रुपये दे रही है, जबकि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा में तबाह हुए मकानों के पुनर्निर्माण के लिए 7-7 लाख रुपये का प्रावधान किया है। प्रदेश सरकार का यह आपने आपमें ऐतिहासिक है। इंद्र दत्त लखनपाल ने समारोह के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर बहुत ही प्रभावशाली ढंग से अपने विचार रखने वाले तीन विद्यार्थियों महक, मोहित और आरव शर्मा को विशेष रूप से पुरस्कृत करते हुए 500-500 रुपये की राशि प्रदान की। उन्होंने स्कूल को अपनी ओर से 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इससे पहले प्रधानाचार्य बलवीर सिंह ने मुख्य अतिथि, अन्य गणमान्य अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में उषा लखनपाल, ग्राम पंचायत कलवाल की प्रधान रीना देवी, उपप्रधान विजय ढटवालिया, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव विपन ढटवालिया, बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के न्यासी रोशन लाल, समर सांगर, कृष्ण चंद, पूर्व बीडीसी सदस्य आशा देवी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Advertisement

Cricket Score
Stock Market
Stock Market Today by TradingView
Latest News

दो दिनों तक चले नववर्ष मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने बाबाजी के साथ मनाया नया साल
January 1, 2024
No Comments
You May Like This
मरीज से मारपीट का आरोपी डॉक्टर टर्मिनेट
Awaz Himachal
December 25, 2025
राजीव राणा की नियुक्ति से पिछड़ा वर्ग समाज को मिलेगी सशक्त आवाज
Awaz Himachal
December 24, 2025
राजनीतिक दबाव में काम कर रही है पुलिस, नशे के खिलाफ कार्रवाई में दिख रही है दोहरी नीति : इंद्रदत्त लखनपाल
Awaz Himachal
December 24, 2025
पहली बैठक में SDM स्वाति डोगरा का संतुलन, लेकिन अफसरशाही बनी विवाद की जड़
Awaz Himachal
December 24, 2025

लदरौर क्षेत्र की पेयजलापूर्ति शीघ्र बहाल करने को अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री को भेजी चिट्ठी: अंकुश दत्त शर्मा
Awaz Himachal
March 28, 2025
Why Your Solana NFTs Deserve a Backup Plan (And How the Phantom App Nails It)
Awaz Himachal
March 28, 2025

रैफल ड्रॉ में रैडक्रॉस सोसाइटी के लिए अंशदान दें और बड़े ईनाम भी जीतें: डीसी
Awaz Himachal
March 25, 2025

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन बाबू राम राही का निधन
Awaz Himachal
March 21, 2025

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर कॉलेज में एमबीए, एमसीए, एमए हिस्ट्री व पॉलिटिकल साईंस शुरू करने की घोषणा की
Awaz Himachal
March 12, 2025