October 3, 2025 10:30 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

हमीरपुर शहर की सुंदरता को लगेंगे चार चांद

शहर के सौंदर्यकरण व स्वछता के प्रयोजन पर शहरवासियों ने जताई सहमति, शीघ्र होगी कायाकल्प

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

नगर परिषद हमीरपुर शहर व नगर के सौंदर्यकरण को लेकर प्रयासरत है। शहर की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए नगर परिषद कई बड़े बदलाव करने जा रही है। इस प्रयोजन को अमलीजामा पहनाने के लिए नगर परिषद हमीरपुर अध्यक्ष मनोज मिन्हास की अध्यक्षता में शहर के सौंदर्यकरण व स्वच्छता को लेकर व्यापारमंडल के साथ बैठक भी की है, जिसमे सभी पक्ष ने सहमति जताते हुए शहर की सुंदरता को बढ़ाने के सहयोग करने की बात भी कही है। शहर के सौंदर्यकरण के लिए स्मार्ट कैफे से भोटा चौंक तक मॉल रोड बनाने का कार्य किया जायेगा। रेहड़ी फड़ी बालों को अन्य स्थानों पर 4 जोनो में शिफ्ट किया जायेगा। वॉल स्कूल के सामने बनी वर्षा शालिका का जीर्णोदार कर वहां बैठने के लिए बैंच व पार्क का निर्माण किया जायेगा। स्मार्ट कैफे से लेकर मिल्खी पेट्रोल, शिव मंदिर से नादौन चौक, डीसी आफिस तक ओरिएंटल पोल लगाकर लाइट लगवाने पर सहमति बनी है। स्वछता को लेकर शहर की सड़कों के दोनों ओर की नालियों को अंडर ग्राउंड करने की योजना पर भी सहमति बनी है। नगर परिषद की माने तो इन योजनाओं के लिए व्यापार मंडल, मीडिया, शहरवासियों व महिलाओं ने अपनी सहमति दी है और संभव मदद सहयोग की बात कही है। बता दे कि अध्यक्ष मनोज मिन्हास के नेतृत्व में हमीरपुर शहर निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है। शहर व नगर की कायाकल्प के लिए बड़ी बड़ी योजनाओं पर काम हो रहा है और करोड़ों रूपये के विकास को अंजाम तक पंहुचाने का कार्य प्रगृति पर है।

 

हमीरपुर शहर के सौंदर्यकरण व स्वछता को लेकर योजना अनुसार काम किया जा रहा है। शहर में सुंदरता को बनाए रखने के लिए बदलाब किए जा रहे है। इसके लिए व्यापार मंडल, मीडिया, शहर के वद्धिजीवी लोगों ने सहमति दी है। शीघ्र ही इस प्रयोजन पर काम शुरू किया जायेगा।

मनोज मिन्हास,
अध्यक्ष, नगर परिषद हमीरपुर।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News