April 26, 2026 11:53 PM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

नव वर्ष के आगमन के लिए दियोटसिद्ध दरबार में सजेगा पंडाल

पवित्र गुफा मे नतमस्तक होने के बाद श्रद्धालु, पंडाल मे महंतश्री से लेंगे आशीर्वाद

बाबा जी की चौकी मे प्रसिद्ध गायक भजनों व कीर्तन से श्रद्धालुओं को करेंगे निहाल

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

 

विश्वविख्यात सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 31 दिसंबर से दो दिनों तक नव वर्ष मेले की धूम रहेगी। देश विदेश से लाखों श्रद्धालु पौणाहारी के दरबार पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महंत निवास पर नववर्ष मेले के कार्यक्रम के लिए पंडाल सजाया गया है, जबकि पवित्र गुफा के साथ-साथ समूचे दियोटसिद्ध परिसर को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है।

श्रद्धालु पहले बाबा जी की पवित्र गुफा मे नतमस्तक होंगे उसके उपरांत सिद्ध गद्दीसीन महंत श्रीश्रीश्री 1008 राजेन्द्र गिर जी महाराज से आशीर्वाद लेकर पंडाल मे शिरकत करेंगे। नववर्ष के आगमन के अवसर पर बाबाजी के भजनों व कीर्तन का आयोजन होगा जिसमें पौणाहारी संकीर्तन ग्रुप शाहतलाई के प्रसिद्ध कलाकारों आचार्य प्रमोद पुंज, पंकज शर्मा, दिनेश कुमार, बलबीर कुमार व धू्रव कौशल अपनी मधुर आवाज से बाबा जी के कीर्तन में भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। प्रमुख गद्दीश्री सिद्ध बाबा बालक नाथ एवं महंत बाबा बालक नाथ चैरिटेबल ट्रस्ट व मंदिर न्यास प्रशासन के सहयोग से श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर तमाम व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को चाय, कॉफी, फ्रूट चाट, पानी इत्यादि की सुविधा विभिन्न सेवा संस्थाओं के माध्यम से स्टाल लगाकर दी जाएगी वहीं मंदिर न्यास का लंगर अटूट चलेगा। नव वर्ष के मेले को लेकर मंदिर परिसर को 24 घंटे खुला रखा जायेगा जबकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 120 के करीब पुलिस व होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं।

सिद्ध गद्दी परम्पराओं के मुताबिक अनन्या भक्तों को गुरु दर्शन व नामदान की होगी बख्शीश

दियोटसिद्ध मंदिर मे आयोजित नए साल के कार्यक्रम के दौरान पंहुचने बाले बाबाजी के अनन्या भक्तों के लिए गुरु दर्शन व नामदान दीक्षा समारोह का आयोजन ही किया गया है, जिसमें सिद्ध गद्दीसीन महंत श्रीश्रीश्री 1008 राजेन्द्र गिर जी महाराज श्रद्धालुओं को नामदान की बख्शीश करेंगे। यह कार्यक्रम आज और कल सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगा, जिसमें नामदान के साथ श्रद्धालुओं को गुरुदर्शन की सुविधा की गई है। वहीं शाम 5 बजे से लेकर रात 10 बजे तक पंडाल मे भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें प्रसिद्ध कलाकार व गायक बाबाजी का गुणगान करेंगे।

सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के दरबार मे श्रद्धालुओं के लिए ही नववर्ष मेले का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में पंहुचने वाले तमाम श्रद्धालु शांति प्रिय ढंग से पवित्र गुफा के दर्शनों के बाद पंडाल में पंहुचे और मंदिर प्रशासन व महंत प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम का आनंद ले तथा प्रशासन का सहयोग करें।

श्रीश्रीश्री 1008 राजेन्द्र गिर जी महाराज
सिद्ध गद्दीसीन महंत, बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध।

 

नववर्ष मेले के लिए दियोटसिद्ध में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान मे रखते हुए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए मंदिर न्यास के कर्मचारियों सहित पुलिस व होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। सभी श्रद्धालु नववर्ष मेले का शांति पूर्ण ढंग से आनंद लें तथा प्रशासन का सहयोग करें।

डॉ रोहित शर्मा
एसडीएम बड़सर एवं मंदिर अध्यक्ष दियोटसिद्ध

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This