हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने नववर्ष-2024 का वार्षिक कैलेंडर जारी किया। इस मौके पर तकनीकी विवि के कुलसचिव कमल देव सिंह कंवर, उप कुलसचिव संजीवन मनकोटिया, सहायक कुलसचिव राजवीर सिंह, परियोजना अधिकारी अमित ठाकुर भी मौजूद रहे। कुलपति ने तकनीकी विवि के सभी अधिकारी, कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।





