March 2, 2026 5:20 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

मुंबई से ऊना के लिए शीघ्र मिल सकती है ट्रेन की सीधी कनेक्टविटी

मुंबई से ऊना के लिए शीघ्र मिल सकती है ट्रेन की सीधी कनेक्टविटी

मुख्यमंत्री कार्यालय ने मुख्य सचिव को समीक्षा के दिए निर्देश

मुंबई से ऊना के लिए ट्रेन की सीधी कनेक्टविटी से हिमाचल मे पर्यटन को मिलेगा बढ़ाबा, बेरोजगारी दर भी होगी कम

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश की जनता की मुंबई से ऊना (अंब) तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग शीघ्र पूर्ण हो सकती है। समय की जरूरत और जनता की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने इस मांग को अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मुख्य सचिव को जनता की मांग की समीक्षा के आदेश दिए। यदि सब कुछ सही रहा तो आने वाले समय में प्रदेश के लोगों को मुंबई से ऊना तक सीधे ट्रेन की सुविधा मिल सकती है। मुख्यमंत्री के इस सार्थक कदम से जहां एक तरफ लोगों को मुंबई से ऊना के लिए सीधे ट्रेन सुविधा मिलेगी वहीं दूसरी तरफ इस ट्रेन के चलने से हिमाचल प्रदेश मे पर्यटन को बढ़ाबा मिलेगा जिससे प्रदेश की आर्थिकी भी मजबूत होगी। दीगर है कि मुंबई से सीधे ऊना (अंब) के लिए ट्रेन की सीधी कनेक्टिविटी न होने के कारण हिमाचल आने वाले यात्रियों व पर्यटकों को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आधी रात को उतरने के लिए मजबूर होना पड़ता है। कई दफा आधी रात को यात्रीयों के साथ कई अप्रिय घटनाएं भी घट चुकी है। मुंबई से चंडीगढ़ पंहुचने के लिए यात्रियों को 30 घंटे के करीब समय लगता है ऐसे में हिमाचल प्रदेश के अंतिम गंतव्य तक पंहुचने के लिए बस यात्रा का सहारा लेना पड़ता है जिसमे आठ से दस घंटे का समय लग जाता है जिससे प्रदेश के लोगों को कई गंभीर दिक्क़तों का सामना पड़ता है! ऐसे मे प्रदेश की जनता लगातार सरकार से मुंबई से ऊना के लिए ट्रेन की सीधी कनेक्टविटी की मांग कर रही है। जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने इस पहल की तरफ कदम बढ़ाना शुरू कर दिए है।

 

मुंबई से ऊना के लिए ट्रेन की सीधी कनेक्टविटी होने से हिमाचल में शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक बाहरी राज्यों के छात्रों को सुविधा मिलेगी जिससे हिमाचल को शिक्षा राजधानी बनने मे मदद मिलेगी। इसके अलावा टाटा अस्पताल मुंबई पहुंचने पर कैंसर रोगियों को चिकित्सा सहायता मिलेगी। कई कैंसर रोगी मुंबई में अपने कैंसर का इलाज चाहते है, लेकिन इसकी वजह से सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी न होने के कारण ऐसे मरीजों को और अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। कई बालीवुड अभिनेताओं ने हिमाचल प्रदेश को भारत का स्विट्जरलैंड कहा है। सीधी कनेक्टिविटी होने से अधिकांश फिल्मों की शूटिंग भी होगी।

मुंबई से अंब ऊना तक सीधी ट्रेन शुरू होने से हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सीधी ट्रेन की सुविधा मिलने से मुंबई, सूरत, बडौदरा, रतलाम, इंदौर, कोटा, मथुरा, नई दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ व पंजाब इत्यादि राज्यों के पर्यटक ब्रेक जर्नी को छोड़ हिमाचल प्रदेश के लिए सीधी ट्रेन को प्राथमिकता देंगे। इससे बड़े पैमाने पर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे जिससे बेरोजगारी दर भी कम होगी।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This