March 2, 2026 8:37 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

जयराम से पूछें केंद्रीय मंत्री अनुराग कि उनके कार्यकाल मे क्यों बिकती रहीं नौकरियां : प्रेम कौशल

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा प्रदेश सरकार के विषय में दिए गए वक्तव्य पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि युवाओं को नौकरियों न मिलने के विषय में उन्हें पूर्व जयराम सरकार से यह पूछना चाहिए कि उनकी अपनी सरकार के समय पेपर लीक क्यों होते रहे और नौकरियां क्यों बेची जाती रहीं, वास्तविकता तो यह है कि बीजेपी ने प्रदेश और देश के युवाओं को हमेशा धोखा दिया है। कौशल ने कहा कि सेना में भर्ती हो चुके लगभग डेढ़ लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की बजाए भर्तियों को रद्द कर अग्निवीर जैसी युवा विरोधी योजना कौन लेकर आए तथा केंद्र सरकार के आधीन आने वाला संस्थान एनआईटी धांधलियों और भ्रष्ट्राचार का प्राय: कैसे और किसके संरक्षण में बन गया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने बहुत हुई महंगाई की मार अब की मोदी सरकार का नारा देकर सत्ता हासिल की थी उसके शासनकाल में मंहगाई से त्राहि माम त्राहि माम क्यों मचा और जो कहते हैं कि मोदी ही गारंटी हैं वह मुगालते में हैं क्योंकि लोग समझ गए हैं कि मोदी की गारंटिया जुमलों और चुटकुल्लों से ज़्यादा कुछ भी नहीं।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This