राज्य स्तर पर बेहतर प्रस्तुति से जीता पहला स्थान, ओवर ऑल प्रतियोगिता मे हमीरपुर रहा रनरअप
आवाज हिमाचल । हमीरपुर
युवा सेवा एवं खेल विभाग हमीरपुर की लोकगीत की टीम का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे हमीरपुर की टीम ने उम्दा प्रस्तुति देते हुए पहला स्थान हासिल किया है। युवा सेवा एवं खेल विभाग हमीरपुर की लोकगीत की टीम अब नासिक मे आयोजित होने 12 से 16 जनवरी तक आयोजित होने बाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व करेगी। यह जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के कार्यकारी अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि हमीरपुर जिला राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मे आल ओवर रनरअप रहा है जबकि लोकगीत में पहला स्थान हासिल किया है। अब उनकी लोकगीत की टीम नासिक में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मे अपने हुनर का जलवा दिखाएंगी। उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी टीम लोकगीत मे उम्दा प्रदर्शन कर प्रदेश की झोली में मेडल डालेगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई भी दी। दीगर है कि बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे लोकगीत, लोक नृत्य, भाषण इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग हमीरपुर के सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति लाजबाव रही है जिसके चलते हमीरपुर ने रनरअप खि़ताब जीता है जबकि लोकगीत मे प्रथम स्थान हासिल किया है। हमीरपुर की विजेता टीम अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व जिला का नाम रोशन करेगी।





