एसडीएम अपराजिता चंदेल ने अतिक्रणकारीयों को दी हिदायत, नहीं माने तो होगी सख्त कारवाई
आवाज हिमाचल। नादौन
जिला हमीरपुर के नादौन बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब एसडीएम अपराजिता चंदेल की अगुवाई में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई आरंभ हुई । इस दौरान पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में शहर के मुख्य बाजार सहित एनएच किनारे दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे सड़क मार्ग पर बढ़ा कर रखे गए सामान को मौके पर ही हटवाया गया। मुख्य बाजार में कन्या विद्यालय नादौन को जाने वाले संपर्क मार्ग तथा आस-पास के दुकानदारों के समान को उठाया गया। वहीं नगर पंचायत कार्यालय परिसर से एन एच तक के मार्ग पर भी कार्रवाई की गई। अपराजिता चंदेल ने दुकानदारों द्वारा लगाए गए तीरपालों तथा उनके नीचे लटकाए गए सामान को भी हटाया। उन्होंने मौका पर ही आदेश दिए कि नगर पंचायत कार्यालय गेट से लेकर सब्जी मार्केट किनारे पानी निकासी की नाली बनाई जाए। साथ ही यहां डाली जा रही पेवर टाइल को लेकर हिदायत दी कि इससे मार्ग किनारे बनी दुकानों में बरसात का पानी न जाए। उन्होंने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि किसी ने दोबारा सामान बढ़ाकर लगाया तो अगली कार्रवाई में बाहर लगाया गया सामान जब्त कर लिया जाएगा।
बॉक्स
इस संबंध में अपराजिता चंदेल ने बताया कि बाजार में हुए अतिक्रमण के बारे में कई शिकायतें मिल रहीं थी। इसी वावत नादौन बाजार मे कार्रवाई की गई है! अतिक्रमण राहगीरों के रास्ते मे बाधा बन रहा है अतिक्रमणकारीयों का सामान हटवाया गया है तथा भविष्य मे ऐसा न करने की हिदायत दी गई है! यदि दुकानदारों ने फिर अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी!





