April 21, 2026 5:42 PM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 18 करोड़ सदस्यों वाली भारतीय जनता पार्टी का सदस्य होना सम्मान की बात

कार्यकर्ता एकमात्र ऐसा पद, जो कभी पूर्व नहीं होता : प्रेम कुमार धूमल

भाजपा मंडल बड़सर के नवनियुक्त पदाधिकारी पहुंचे समीरपुर, पूर्व सी.एम. से लिया आशीर्वाद

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

हमीरपुर जिला भाजपा की नवगठित टीम का लगातार समीरपुर में पहुंचना जारी है। जिला कार्यकारिणी सहित पांचों मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समीरपुर में पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के दिग्गज नेता प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को भारतीय जनता पार्टी बड़सर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने समीरपुर में पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की ताल पर जय श्री राम के नारे लगाए एवं माहौल उत्साहमय हो गया। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को उनकी नई जिम्मेवारियों हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही विश्वास जताया कि मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि सभी अपनी अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभाएंगे। प्रेम कुमार धूमल ने अपने संबोधन में कहा कि अपने कार्यकर्ताओं के नाम यदि मैं लेने लगा, तो इसमें काफी समय व्यतीत होगा क्योंकि मुझे हर एक कार्यकर्ता नाम से याद है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं कि आप इतनी संख्या में आए और ढोल नगाड़ों के साथ आए हैं। बाबा बालक नाथ जी की पवित्र भूमि से आप आए हैं, आपका हार्दिक अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि मंडलों का गठन हमेशा दो-तीन साल बाद होता रहा है, इस बार नई टीम जो बलदेव शर्मा के नेतृत्व में बनी है, वह युवा टीम बनी है। धूमल ने कहा कि कोई भी पोस्ट परमानेंट नहीं है, कोई प्रधानमंत्री हो, मुख्यमंत्री हो, मंत्री हो, कुछ समय के बाद उनके साथ भूतपूर्व या पूर्व लग जाता है, लेकिन एक पद ऐसा होता है जिसका हमेशा मान रहता है, वह कार्यकर्ता होता है। कार्यकर्ता के साथ कभी पूर्व नहीं लगता। भाजपा राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यकर्ता हैं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कार्यकर्ता हैं एवं हम सभी भी कार्यकर्ता हैं। भारतीय जनता पार्टी, जिसके 18 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं, इसका कार्यकर्ता होना एक सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विचारधारा को आगे ले जाते हुए देश की सेवा करनी है। यह एक युग परिवर्तन है, केंद्र में कहीं ताकतें एकजुट हो रही हैं कि देश को तोड़ना है, लेकिन हमें देश को बचाना है। उन्होंने कहा कि मोदी  के नेतृत्व में कश्मीर के घर-घर में तिरंगा लहराया गया है, साथ ही अब चांद पर भी तिरंगा लहरा दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की ताकत देश के 140 करोड़ लोग हैं। धूमल ने कहा कि हमारे लिए राजनीति सेवा का साधन है, धन कमाने का नहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वह जितनी मेहनत करेंगे, उतनी ही पार्टी आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर एक कार्यकर्ता बैठा हो और एक तरफ में बैठा हूं, तो इसमें कार्यकर्ता का अधिक महत्व है। बड़े नेता तो मात्र भाषण कर सकते हैं, लेकिन मतदान केंद्र पर वोट कार्यकर्ता के माध्यम से ही होता है। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें ऐसा नेतृत्व मिला है जिसे विश्व भर में लोग सर आंखों पर उठते रहते हैं। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया गए, तो वहां के प्रधानमंत्री ने कहा कि “मोदी इज द बॉस”‌। इतना मान सम्मान मिला है कि इससे समस्त भाजपा परिवार गौरवान्वित है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मौके पर चुटकी लेते हुए कहा कि गत दिवस को कंज्याण की हेलीपैड पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतर रहा था तो नीचे गाय और बैल एकत्रित हो गए, मानो वे पूछ रहे हों कि हमारे गोबर और दूध का मूल्य कब मिलेगा? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। उनका अपना 10 गारंटियों का मेनिफेस्टो ही उनके जी का जंजाल बना हुआ है। कोई काम नहीं हो रहा है और कहते हैं कि केंद्र से कुछ नहीं मिल रहा। केंद्र जितना दे सकता है, दे रहा है, बल्कि ज्यादा ही दे रहा है। लेकिन जब गारंटियां देने लगे थे, तो बड़े-बड़े सब्ज बाग जनता को दिखा दिए। अंत में उन्होंने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता मिल-जुल कर काम करें ताकि लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार बने। हिमाचल की चारों सीटों पर कमल खिलाकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। इससे पहले समीरपुर पहुंचने पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया एवं आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, वरिष्ठ महिला नेत्री माया शर्मा, बड़सर मंडल के अध्यक्ष यशवीर पटियाल, महामंत्री संजीव कुमार, मुकेश बन्याल, उपाध्यक्ष मांगा राम, कमलेश ढिल्लों, सुभाष बनियाल, चतर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा एवं उपाध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी को कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This