April 21, 2026 8:53 PM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

रविवार को हमीरपुर मंडल के नवनियुक्त कार्यकारिणी ने समीरपुर पहुंच कर प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से लिया आशीर्वाद

उठो चलो और तब तक चलते रहो जब तक मुकाम को हासिल ना कर ले:प्रो प्रेम कुमार धूमल

आवाज हिमाचल।हमीरपुर

रविवार को हमीरपुर मंडल के नवनियुक्त कार्यकारिणी ने समीरपुर पहुंच कर प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद लिया। धूमल ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की संकल्प लें कि जब तक हम अपनी मंजिल को न पालें तब तक हम रुके नहीं। धूमल ने बताया किस तरह से जब करोड़ों की आपदा भारत देश पर आई तो भारत सरकार ने हर रूप से भारतवर्ष को संभाला और दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन करके सारे भारतवर्ष को बचाया।
उन्होंने महिला मंडल हमीरपुर से अनुरोध किया कि वह लोगों को बताएं किस तरह से महिलाओं को झूठे आश्वासन देकर ₹1500 देने का वादा करके कांग्रेस ने वोट लिए। रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत करोड़ों महिलाओं को सस्ता सिलेंडर देकर वह सस्ता राशन देकर उनके चूल्हे का ख्याल रखा है।आज भारत सरकार ने महिलाओं को सस्ता गैस सिलेंडर देकर, सस्ता राशन देकर उनके चूल्हे का किस तरह ख्याल रखा है। धूमल ने हर कार्यकर्ता से अपील की कि वह लोगों के बीच में जाकर भारत सरकार द्वारा चलाई हुई योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत , महामंत्री सुरेश सोनी एवं राजेश ठाकुर , मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास, शहरी इकाई अध्यक्ष मुनीश पुरी, सोशल मीडिया अध्यक्ष सौरव , पार्षद वकील सिंह, पार्षद राजकुमार एवं पार्षद सुशील शर्मा सहित मंडल कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This