आवाज हिमाचल। हमीरपुर
हर हर महादेव लंगर सेवा समिति परमाणु की चकमोह शाखा द्वारा मणिमहेश में लगने वाली लंगर सेवा के लिए मंगलवार को राशन का टेंपों भेजा! बाबा सिद्धचानो सच्ची सरकार मंदिर के महंत एवं सेवक चमन लाल ने हरी झंडी देकर इस राशन के टेंपो को रवाना किया है! बतादे कि हर हर महादेव लंगर सेवा समिति परमाणु पिछले तकरीबन दो दशकों से मणिमहेश के गौरीकुंड में भोले के भक्तों के लिए 20 दिन लगातार फ्री लंगर लगाते है तथा शिव भक्तों के ठहरने की निशुल्क व्यवस्था करते आ रहें है! इसी कड़ी में परमाणु लंगर सेवा समिति की चकमोह शाखा हर साल कई राशन के टेंम्पो भेजकर सेवा में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करते है! इस बार भी चकमोह इकाई ने पहला राशन से भरा टेंम्पो रवाना कर दिया है!





