पिछले 7 सालों से विभाग ने सड़क की नहीं ली कोई सुध, अब लोगों के घरों में घुस रहा सड़क का पानी
आवाज़ हिमाचल! हमीरपुर
लोकनिर्माण विभाग की अनदेखी का शिकार हुई भड़मेली अमरोह वाया छबोट ब्राह्मणा सड़क मार्ग अपनी दयनीय स्तिथि पर आंसू बहा रही है! आलम यह है कि हमीरपुर लोकनिर्माण विभाग के अधीन आने बाला यह सड़क मार्ग थोड़ी सी बारिश होने के बाद तलाब का रूप धारण कर लेता है जिसके चलते राहगीरों के साथ ही स्थानीय लोगों को कई प्रकार की दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है! ऐसा नहीं है कि लोकनिर्माण विभाग इस सड़क मार्ग की दयनीय हालत के बारे में अनभिज्ञ है लेकिन विभागीय लेटलतीफी और अनदेखी के कारण सड़क मार्ग की हालत करीब 7 वर्षो से खराब चल रही है! हालाँकि स्थानीय लोगों ने सड़क की इस समस्या बारे कई बार विभाग को अवगत करवाया है लेकिन सब कुछ जानते व समझते हुए भी विभाग गहरी नींद से नहीं जाग रहा है! दीगर है कि एक तरफ सरकार सड़कों के निर्माण व विस्तारिकारण सहित मुरम्मत के किए करोड़ों रूपये खर्च करने का दावा कर रही है वहीं दूसरी तरफ सरकार के इन दाबों व वायदों की लोकनिर्माण विभाग खिली उड़ा रहा है! विभागीय लापरवाही का खमियाजा भुक्त रहा यह सड़क मार्ग अब लोगों की परेशानियों का सबब बनता जा रहा है लेकिन विभाग आंखु मूंद बैठे तमाशा देख रहा है ऐसा लगता है कि विभाग खराब इस सड़क मार्ग की हालत में किसी बड़े हादसे का इंतजार में है! छबोट के स्थानीय लोगों ने बताया कि भड़मेली – अमरोहा वाया छबोट ब्राह्मणा सड़क मार्ग पिछले 7 सालों से जगह जगह से उखड़ कर खराब हो चूका है! कई जगहों पर हालत यह हो चुकी है कि यदि क्षेत्र में थोड़ी सी भी बारिश होती है तो सड़क मार्ग तलाब में परिवर्तित हो जाता है जिसके चलते राह गिरोन, दो पहिया वाहनो को खासी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है यहीं नहीं जिन स्थानों पर सड़क उखड़ने के कारण पानी खड़ा हो रहा है वहाँ से बड़े वाहन जुजरते समय यह पानी लोगों के घरों में घुस का नुकसान पंहुचा रहा है! इनका यह भी कहना है कि कई बार विभाग को फोन व मौखिक तौर पर अवगत करवाया जा चूका है लेकिन विभाग है कि लोगों की इस समस्या बारे कोई ध्यान नहीं दे रहा है! स्थानीय लोगों ने लोकनिर्माण वी हग हमीरपुर को चेताते हुए कहा है कि यदि विभाग इस सड़क मार्ग की हालत को शीघ्र नहीं सुधारता है तो लोग संबधित कार्यालय का घेराब करने को मजबूर होंगे और इस बीच जो भी मुश्किलें पैदा होंगी उसका सीधे तौर पर विभाग की जिम्मेदार होगा! लिहाजा इन छबोट ब्राह्मणा के लोगों ने लोकनिर्माण विभाग से शीघ्र सड़क की व्यवस्था को सुधारने की मांग की है! वहीं लोगों ने स्थानीय विधायक से भी मांग की है कि हम लोगों ने अपना वोट देकर अपना दायित्व निभाया है अब लोगों की समस्याओं का निदान करने की बारी उनकी है!





