April 13, 2026 3:27 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा होंगे युवा सम्मानित : अभिषेक राणा

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

आगामी अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सामाजिक कार्यों में अग्रसर रहने वाली सर्व कल्याणकारी संस्था भी अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस को मना रही है। इस बारे में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा से खास बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि आज हम गर्व से घोषित करते हैं कि “सर्व कल्याणकारी संस्था” ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमने युवाओं के विकास को उचित मायनों में प्रोत्साहित करने का प्रयास किया है।

सर्व कल्याणकारी संस्था का मिशन है युवाओं के उत्कृष्ट भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाना। हम उनके खेलकूद को प्रोत्साहित करते हैं, उनकी शिक्षा को प्राथमिकता देते हैं, और मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का माध्यम प्रदान करते हैं। इसी कड़ी में हम खिलाड़ियों और मेधावी छात्रों को न केवल पुरस्कृत करेंगे बल्कि उनका हौसला भी बढ़ाएंगे ताकि वह भविष्य में हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करें और देश और प्रदेश दोनों का नाम रोशन करें।

अभिषेक ने कहा कि हिमाचल के युवा बहुत ऊर्जावान हैं। वह अत्यधिक सक्षम हैं क्योंकि हिमाचल का हर बच्चा कठिनाइयों से लड़कर ही आगे बढ़ता है और हर तरह की चुनौती का सामना करता है। ऐसे में सारे समाज का यह कर्तव्य बनता है कि इन युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दे ताकि यह देश के लिए कुछ कर जाएं।

अभिषेक ने हिमाचल की जनता से आवाहन करते हुए कहा कि आपके स्नेह, समर्थन और साथीत्व ने हमें यह कार्यक्रम करने की क्षमता प्रदान की है, जो की दिनांक 12 अगस्त 2023 को प्रातः 10:00 बजे सराकड़ ( हमीरपुर) में आयोजित होने जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राजेंद्र राणा, विधायक सुजानपुर, इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक बड़सर, सुरेश कुमार, विधायक भोरंज और आशीष शर्मा, विधायक हमीरपुर भी अपनी गरिमामयी उपस्तिथि से कार्यक्रम में अपने विचार रखेंगे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This